Get App

Wayanad bypoll: प्रियंका गांधी वाड्रा 23 अक्टूबर को वायनाड से दाखिल करेंगी नामांकन, सोनिया और राहुल गांधी रहेंगे मौजूद

Wayanad bypoll: वायनाड उपचुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने से पहले कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा 23 अक्टूबर को सुबह 11 बजे कलपेट्टा न्यू बस स्टैंड से रोड शो करेंगे। नामांकन 23 अक्टूबर को दोपहर 12 बजे जिला कलेक्टर के समक्ष दाखिल किया जाएगा

MoneyControl Newsअपडेटेड Oct 21, 2024 पर 5:04 PM
Wayanad bypoll: प्रियंका गांधी वाड्रा 23 अक्टूबर को वायनाड से दाखिल करेंगी नामांकन, सोनिया और राहुल गांधी रहेंगे मौजूद
Wayanad bypoll: वायनाड लोकसभा सीट पर 13 नवंबर को मतदान होगा। जबकि मतों की गिनती 23 नवंबर को होगी

Wayanad bypoll 2024: कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा बुधवार (23 अक्टूबर) को वायनाड संसदीय क्षेत्र से नामांकन दाखिल करेंगी। इस मौके पर कांग्रेस संसदीय दल की प्रमुख सोनिया गांधी, पार्टी प्रमुख मल्लिकार्जुन खड़गे, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और कई अन्य नेता मौजूद रहेंगे। पार्टी सूत्रों के अनुसार, नामांकन से पहले राहुल गांधी और प्रियंका गांधी 23 अक्टूबर को सुबह 11 बजे रोडशो करेंगे। प्रियंका गांधी के नामांकन दाखिल करने के मौके पर सोनिया गांधी, कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे, राहुल गांधी, कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता और पार्टी शासित राज्यों के मुख्यमंत्री इस मौके पर मौजूद रहेंगे।

वायनाड से निर्वाचित होने पर प्रियंका पहली बार किसी सदन की सदस्य बनेंगी। वह 2019 के लोकसभा चुनाव से पहले सक्रिय राजनीति में उतरी थीं। उसके बाद से वह पार्टी महासचिव की जिम्मेदारी निभा रही हैं। लोकसभा चुनाव के कुछ दिनों बाद, जून में कांग्रेस ने घोषणा की थी कि राहुल गांधी उत्तर प्रदेश में रायबरेली संसदीय क्षेत्र रखेंगे। जबकि केरल की वायनाड सीट खाली कर देंगे, जहां से उनकी बहन प्रियंका गांधी चुनावी पारी की शुरुआत करेंगी।

निर्वाचित होने पर प्रियंका गांधी पहली बार सांसद बनेंगी तथा यह भी पहली बार होगा कि गांधी परिवार के तीन सदस्य सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका एक साथ संसद में होंगे। वायनाड संसदीय सीट और 47 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव 13 नवंबर को झारखंड विधानसभा के पहले चरण के मतदान के साथ होगा। मतगणना 23 नवंबर को होगी।

बेटी के लिए प्रचार करेंगी सोनिया गांधी

सब समाचार

+ और भी पढ़ें