दिल्ली की अरविंद केजरीवाल सरकार में मंत्री राजेंद्र पाल गौतम (Rajendra Pal Gautam) ने रविवार को पद से इस्तीफा दे दिया। वह हाल ही में देवी-देवताओं पर दिए एक विवादित बयान से चर्चा में आए थे, जिसके बाद जमकर बवाल मचा था। एक वीडियो में पाल को कथित रूप से एक धर्म परिवर्तन कार्यक्रम में दिखाया गया है, जहां सैकड़ों लोगों को हिंदू देवी-देवताओं की निंदा करते हुए शपथ लेते सुना जा सकता है।
