Get App

Rajya Sabha Polls: महाराष्ट्र, कर्नाटक, राजस्थान और हरियाणा की 16 सीटों पर मतदान शुरू, जानिए चारों राज्यों में क्या है चुनावी समीकरण

हाल ही में 57 राज्यसभा सीट के लिए द्विवार्षिक चुनावों की घोषणा की गई थी। उत्तर प्रदेश, तमिलनाडु, बिहार, आंध्र प्रदेश, मध्य प्रदेश, ओडिशा, छत्तीसगढ़, पंजाब, तेलंगाना, झारखंड और उत्तराखंड में सभी 41 उम्मीदवारों को पिछले शुक्रवार को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया था

MoneyControl Newsअपडेटेड Jun 10, 2022 पर 11:44 AM
Rajya Sabha Polls: महाराष्ट्र, कर्नाटक, राजस्थान और हरियाणा की 16 सीटों पर मतदान शुरू, जानिए चारों राज्यों में क्या है चुनावी समीकरण
BJP और कांग्रेस ने खरीद फरोख्त की आशंकाओं के मद्देनजर अपने-अपने विधायकों को होटल और रिसॉर्ट में रखा है

Rajya Sabha Elections 2022: प्रतिद्वंद्वी दलों द्वारा एक-दूसरे पर खरीद-फरोख्त के आरोप-प्रत्यारोपों के बीच महाराष्ट्र, कर्नाटक, राजस्थान और हरियाणा की 16 राज्यसभा सीटों पर मतदान की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। विधायकों की खरीद-फरोख्त की आशंकाओं के बीच विभिन्न दलों ने अपने-अपने विधायकों को होटल और रिसॉर्ट में रखे हैं। यही वजह है कि चुनाव आयोग ने पूरे मतदान की वीडियोग्राफी कराने का भी आदेश दिया है।

इन चुनावों में जिन उम्मीदवारों के चुनावी भाग्य का फैसला किया जाएगा, उनमें केंद्रीय मंत्री निर्मला सीतारमण और पीयूष गोयल, कांग्रेस के रणदीप सुरजेवाला, जयराम रमेश और मुकुल वासनिक तथा शिवसेना नेता संजय राउत प्रमुख हैं। इन सभी नेताओं के बिना किसी परेशानी के जीतने की उम्मीद है।

ये भी पढ़ें- PM मोदी आज गुजरात में 3,050 करोड़ रुपये की कई विकास परियोजनाओं का करेंगे उद्घाटन और शिलान्यास

हाल ही में 57 राज्यसभा सीट के लिए द्विवार्षिक चुनावों की घोषणा की गई थी। हालांकि उत्तर प्रदेश, तमिलनाडु, बिहार, आंध्र प्रदेश, मध्य प्रदेश, ओडिशा, छत्तीसगढ़, पंजाब, तेलंगाना, झारखंड और उत्तराखंड में सभी 41 उम्मीदवारों को पिछले शुक्रवार को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया था। मतदान की प्रक्रिया 9 बजे शुरू हुई और यह शाम 4 बजे तक चलेगी।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें