Get App

राज्यसभा से निलंबन के बाद शिवसेना सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने संसद टीवी के एंकर पद से दिया इस्तीफा

प्रियंका चतुर्वेदी संसद टीवी के शो मेरी कहानी की एंकर थीं

MoneyControl Newsअपडेटेड Dec 05, 2021 पर 4:29 PM
राज्यसभा से निलंबन के बाद शिवसेना सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने संसद टीवी के एंकर पद से दिया इस्तीफा
प्रियंका चतुर्वेदी ने संसद टीवी के एंकर पद से दिया इस्तीफा

शिवसेना सांसद प्रियंका चतुर्वेदी (Priyanka Chaturvedi) ने संसद के मानसून सत्र में 11 अन्य सांसदों के साथ राज्यसभा से निलंबन के बाद संसद टीवी (Sansad TV) के एक शो के लिए एंकर के पद से इस्तीफा दे दिया है। चतुर्वेदी संसद टीवी के शो मेरी कहानी (Meri Kahaani) की एंकर थीं।

प्रियंका चतुर्वेदी ने राज्यसभा के सभापति और उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू (Venkaiah Naidu) को एक पत्र लिखकर इस्ताफे का कारण भी बताया है। रविवार को वेंकैया नायडू को लिखे एक पत्र में शिवसेना सांसद ने लिखा है कि मेरे मनमाने निलंबन ने स्थापित संसदीय मानदंडों और नियमों का पूरी तरह से हनन किया है।

'मेरी कहानी' शो की थीं एंकर 

सभापति को लिखे पत्र में प्रियंका ने कहा है कि यह बहुत दुख के साथ कहना पड़ रहा है कि मैं संसद टीवी के शो 'मेरी कहानी' के एंकर के रूप में पद छोड़ रही हूं। मैं ऐसी जगह पर किसी पद पर रहने के लिए तैयार नहीं हूं, जहां मेरे प्राथमिक अधिकार को ही छीना जा रहा है। यह हम 12 सांसदों के मनमाने निलंबन के कारण हुआ है। इसलिए, जितना मैं इस शो के करीब थी, उतना ही मुझे दूर जाना पड़ रहा है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें