केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी (Nitin Gadkari) ने मंगलवार को कहा कि आर्थिक सुधारों के लिए देश पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह (Manmohan Singh) का कर्जदार (Indebted) है। गडकरी ने TIOL अवार्ड्स 2022 प्रोग्राम में बोलते हुए कहा कि भारत को गरीब लोगों को इसका लाभ प्रदान करने के इरादे से एक उदार आर्थिक नीति (liberal economic policy) की जरूरत है।
