Lal Krishan Advani Birthday: 96 साल के हुए लाल कृष्ण आडवाणी, PM मोदी, राजनाथ सिंह ने घर जा कर दी बधाई, BJP नेताओं ने भी की लंबी उम्र की कामना

Lal Krishan Advani Birthday: युवा नेताओं की एक पीढ़ी को तैयार करने वाले दिग्गज नेता को बधाई देते हुए, BJP अध्यक्ष जे. पी. नड्डा (JP Nadda) ने उन्हें भारतीय राजनीति का एक प्रमुख प्रकाश पुंज और पार्टी नेताओं के लिए एक मार्गदर्शक बताया

अपडेटेड Nov 08, 2022 पर 1:24 PM
Lal Krishan Advani Birthday: PM मोदी, राजनाथ सिंह ने घर जा कर दी बधाई

Lal Krishan Advani Birthday: पूर्व उप प्रधानमंत्री और भारतीय जनता पार्टी (BJP) के सबसे लंबे समय तक अध्यक्ष रहे लाल कृष्ण आडवाणी (Lal Krishna Advani) मंगलवार को 95 साल के हो गए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) समेत पार्टी के नेताओं ने उन्हें जन्मदिन के मौके पर बधाई दी। मोदी के साथ केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह (Rajnath Singh), दिल्ली में आडवाणी के आवास पर उनको बधाई देने भी पहुंचे।

पार्टी के विकास के सूत्रधार माने जाने वाले आडवाणी को जन्मदिन की बधाई देते हुए केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह (Amit Shah) ने कहा कि उन्होंने (आडवाणी) अपने अथक प्रयासों से देश भर में पार्टी संगठन को मजबूत किया और सरकार का हिस्सा रहते हुए देश के विकास में भी अमूल्य योगदान दिया। शाह ने उनके अच्छे स्वास्थ्य और लंबी उम्र की कामना की।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि आडवाणी ने देश, समाज और पार्टी के लिए बहुत महत्वपूर्ण योगदान दिया है और उन्हें देश की दिग्गज हस्तियों में शुमार किया जाता है।

Bypoll Election Results: उपचुनाव में 7 में से 4 अहम सीटों पर BJP की जीत, 1-1 सीट पर RJD, TRS और उद्धव कैंप का कब्जा


युवा नेताओं की एक पीढ़ी को तैयार करने वाले दिग्गज नेता को बधाई देते हुए, BJP अध्यक्ष जे. पी. नड्डा (JP Nadda) ने उन्हें भारतीय राजनीति का एक प्रमुख प्रकाश पुंज और पार्टी नेताओं के लिए एक मार्गदर्शक बताया।

उन्होंने कहा कि राष्ट्र और पार्टी को समर्पित आडवाणी का जीवन उनके लिए प्रेरणा का स्रोत है। वहीं, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी (Nitin Gadkari) ने भी उन्हें प्रेरणा स्रोत बताया।

Lal Krishan Advani Birthday: आडवाणी का राजनीतिक जीवन

अविभाजित पाकिस्तान के कराची शहर में 1927 में जन्मे आडवाणी कम उम्र में ही राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (RSS) में शामिल हो गए और बाद में जनसंघ के लिए काम किया, जहां उन्होंने अपनी संगठनात्मक क्षमताओं के साथ अपनी विशिष्ट पहचान बनाई।

वह 1980 में बीजेपी के संस्थापक सदस्यों में रहे और कई दशकों तक पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी (Atal Bihari Vajpayee) के साथ पार्टी का मुख्य चेहरा बने रहे। वाजपेयी सरकार में आडवाणी देश के गृह मंत्री रहे और बाद में उन्हें उपप्रधानमंत्री पद की जिम्मेदारी सौंपी गई।

Himachal Polls: हिमाचल के लिए BJP का घोषणापत्र जारी! 8 लाख रोजगार, लड़कियों को स्कूटी और महिलाओं को 33% आरक्षण देने का वादा

एक प्रमुख राष्ट्रीय राजनीतिक दल के रूप में BJP को स्थापित करने के लिए उन्होंने 1990 के दशक में राम जन्मभूमि आंदोलन (Ram Jaanm Bhoomi Andolan) को लेकर रथ यात्रा (Rath Yatra) की। इस घटना को राष्ट्रीय राजनीति में एक युगांतकारी मोड़ के रूप में देखा जाता है, जिसके बाद से BJP लगातार मजबूत होती चली गई।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।