Get App

'चमचागिरी की हद है..' राष्ट्रपति मुर्मू के खिलाफ कांग्रेस नेता उदित राज के विवादित बयान पर बवाल, NCW ने भेजा नोटिस, BJP भड़की

राष्ट्रीय महिला आयोग ने उदित राज को नोटिस जारी किया है। वहीं, बीजेपी ने कांग्रेस से "भारत की पहले आदिवासी राष्ट्रपति के अपमान" के लिए माफी की मांग की है

Curated By: Akhileshअपडेटेड Oct 06, 2022 पर 3:25 PM
'चमचागिरी की हद है..' राष्ट्रपति मुर्मू के खिलाफ कांग्रेस नेता उदित राज के विवादित बयान पर बवाल, NCW ने भेजा नोटिस, BJP भड़की
कांग्रेस नेता ने एक ट्वीट कर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को लेकर 'चमचागीरी' शब्द का इस्तेमाल किया है

कांग्रेस नेता उदित राज (Udit Raj) एक बार फिर अपने विवादित बयानों की वजह से चर्चा में हैं। इस बार उन्होंने सीधा राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू (President Droupadi Murmu) को लेकर एक विवादित बयान दिया है। उन्होंने एक ट्वीट कर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को लेकर 'चमचागीरी' शब्द का इस्तेमाल किया है।

इसके बाद राष्ट्रीय महिला आयोग ने उदित राज को नोटिस जारी किया है। वहीं, बीजेपी ने कांग्रेस से "भारत की पहले आदिवासी राष्ट्रपति के अपमान" के लिए माफी की मांग की है। भारतीय जनता पार्टी ने कहा कि इसी से पता चलता है कि कांग्रेस किस तरह से आदिवासियों के विरोध में खड़ी है।

ये भी पढ़ें- Thailand Shooting: थाईलैंड के चाइल्ड केयर सेंटर में भीषण गोलीबारी, 22 बच्चों सहित 34 लोगों की मौत, हत्यारा फरार

उदित राज ने राष्ट्रपति मुर्मू के गुजरात में दिए गए एक बयान पर पलटवार करते हुए लिखा, "द्रौपदी मुर्मू जी जैसा राष्ट्रपति किसी देश को न मिले। चमचागिरी की भी हद्द है। कहती हैं 70% लोग गुजरात का नमक खाते हैं। खुद नमक खाकर ज़िंदगी जिएं तो पता लगेगा।"

सब समाचार

+ और भी पढ़ें