Thailand Shooting: थाईलैंड के चाइल्ड केयर सेंटर में भीषण गोलीबारी, 22 बच्चों सहित 34 लोगों की मौत, हत्यारा फरार

यह मास शुटिंग एक पूर्व पुलिस अधिकारी द्वारा की गई। थाइलैंड के उत्तर-पूर्व में नोंग बुआ लाम्फू में हुए हमले के बाद हत्यारा बंदूकधारी फरार है

अपडेटेड Oct 06, 2022 पर 2:22 PM
प्रधानमंत्री ने सभी एजेंसियों को तुरंत एक्शन लेने और अपराधी को पकड़ने के लिए अलर्ट कर दिया है

Thailand Shooting: थाईलैंड में एक प्री-स्कूल चाइल्ड केयर सेंटर में गुरुवार हो हुई सामूहिक गोलीबारी में 22 बच्चों सहित कम से कम 34 लोगों की मौत हो गई। यह मास शुटिंग एक पूर्व पुलिस अधिकारी द्वारा की गई। थाइलैंड के उत्तर-पूर्व में नोंग बुआ लाम्फू में हुए हमले के बाद हत्यारा बंदूकधारी फरार है।

पुलिस का कहना है कि मृतकों में बच्चे और वयस्क दोनों शामिल हैं। पुलिस का कहना है कि हमलावर ने बच्चों और वयस्कों को गोली मार दी। इसके बाद उसने चाकू से भी हमला किया। फिलहाल हमलावर फरार है। हमले का मकसद अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है।

न्यूज एजेंसी रॉयटर्स के मुताबिक, जिसने इस क्रूर हमले को अंजाम दिया है वो एक पूर्व पुलिस अधिकारी है। फिलहाल उसकी तलाश जारी है। इस घटना के बाद थाईलैंड के प्रधानमंत्री ने सभी एजेंसियों को कार्रवाई करने और अपराधी को पकड़ने के लिए अलर्ट जारी कर दिया है।


एक सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि प्रधानमंत्री ने सभी एजेंसियों को तुरंत एक्शन लेने और अपराधी को पकड़ने के लिए अलर्ट कर दिया है। थाईलैंड की मीडिया रिपोर्टों में कहा गया है कि आरोपी अधिकारी को हाल ही में बर्खास्त कर दिया गया था।

ये भी पढ़ें- अमेरिका के कैलिफोर्निया में किडनैप हुए भारतीय मूल के 4 लोगों की हत्या, मृतकों में 8 महीने की मासूम बच्ची भी शामिल

पुलिस का कहना है कि हमलावर को आखिरी बार बैंकॉक रजिस्ट्रेशन प्लेट के साथ टोयोटा पिकअप ट्रक चलाते हुए देखा गया था। समाचार एजेंसी एएफपी की रिपोर्ट के अनुसार, नोंग बुआ लाम्फू प्रांत के एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि मृतकों में 22 बच्चे शामिल हैं।

आपको बता दें कि थाईलैंड में सामूहिक गोलीबारी कोई नई बात नहीं है। बीबीसी के मुताबिक, इससे पहले 2020 में नखोन रत्चासिमा शहर में एक सैनिक ने 21 लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी थी।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।