अमेरिका के कैलिफोर्निया में किडनैप हुए भारतीय मूल के 4 लोगों की हत्या, मृतकों में 8 महीने की मासूम बच्ची भी शामिल

परिवार के सदस्यों की पहचान 8 माह की आरुही धेरी, उसकी मां जसलीन कौर (27), पिता जसदीप सिंह (36) और जसदीप के भाई अमनदीप सिंह (39) के तौर पर हुई है

अपडेटेड Oct 06, 2022 पर 11:42 AM
Story continues below Advertisement
मृतकों में एक 8 महीने की मासूम बच्ची भी शामिल है

अमेरिका के कैलिफोर्निया में भारतीय मूल के जिस परिवार का अपहरण हुआ था, उन चारों सदस्यों के शव बरामद किए गए हैं। मृतकों में एक 8 महीने की मासूम बच्ची भी शामिल है। कैलिफोर्निया के मर्सिड काउंटी से अगवा किए गए सिख परिवार के चारों सदस्य एक बगीचे में मृत मिले हैं। राज्य के शेरिफ ने यह जानकारी दी।

मर्सिड काउंटी शेरिफ वर्न वार्नके ने गुरुवार को बताया कि शव मर्सेड काउंटी के एक बगीचे में बरामद हुए। उन्होंने पत्रकारों से कहा कि हमें जिस बात का सबसे अधिक डर था, वही हुआ। शेरिफ ने बताया कि यह बहुत भयानक और डरावना है। उन्होंने कहा कि पीड़ितों के शव उसी इलाके में मिले हैं।

ये भी पढ़ें- kitty Parties: कम समय में बड़ी रकम लौटाने का झांसा देकर महिला ने लोगों से ठग लिए 1 करोड़ रुपये, गिरफ्तार


अधिकारियों ने सैन फ्रांसिस्को के दक्षिण-पूर्व में सैन जोकिन घाटी के मर्सेड से 8 महीने की बच्ची और उसके परिवार के 3 अन्य सदस्यों का एक व्यक्ति द्वारा अपहरण किए जाने का वीडियो सोमवार को जारी किया था। अभी सभी भारतियों का शव मिलने से हड़कंप मच गया है।

परिवार के सदस्यों की पहचान 8 माह की आरुही धेरी, उसकी मां जसलीन कौर (27), पिता जसदीप सिंह (36) और जसदीप के भाई अमनदीप सिंह (39) के तौर पर हुई है। अधिकारियों ने पहले कहा था कि परिवार का एक लुटेरे ने अपहरण किया। उसने अपहरण के एक दिन बाद खुद को मारने की कोशिश भी की थी।

अपहरणकर्ता ने फिरौती की कोई मांग नहीं की, लेकिन शेरिफ ने कहा कि उन्हें लगता है कि अपहरण पैसे के लिए ही किया गया था। सिख परिवार के अपहरण मामले में संदिग्ध माने जाने वाले 48 वर्षीय एक व्यक्ति को हिरासत में लिया गया है और उसकी हालत गंभीर है।

मूल रूप से पंजाब के होशियारपुर के हरसी पिंड का रहने वाले परिवार का सोमवार को मर्स्ड काउंटी में अपहरण कर लिया गया था। परिवार का वाहन सोमवार देर रात जली हालत में पाया गया, जिसके आधार पर कानून प्रवर्तन अधिकारियों ने यह निर्धारित किया कि चारों का अपहरण कर लिया गया है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।