UP Election Result: उत्तर प्रदेश में विधान सभा चुनावों के वोटों की गिनती जारी है। देश के सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश में 37 साल बाद लगातार दूसरी बार कोई पार्टी सरकार बनाने जा रही है। रूझानों में बीजेपी को बहुमत मिलता दिख रहा है। वहीं समाजवादी पार्टी काफी पीछे नजर आ रही है। इस बीच बहुजन समाज पार्टी अपना पूरा जनाधार खोती नजर आ रही है और यह पार्टी सपा, भाजपा तो छोड़ो, अपना दल से भी पीछे नजर आ रही है।
उत्तर प्रदेश के विधान सभा चुनाव में कांग्रेस की हालत पतली है, वहीं BSP के भी खस्ताहाल हैं। उत्तर प्रदेश में चार सीएम की कुर्सी संभाल चुकी मायावती आज अपने पार्टी का वजूद बचाने के लिए संघर्ष करती नजर आ रही हैं।
प्रदेश में सभी राजनीतिक दल अपनी-अपनी जीत का दावा कर रहे थे। जैसे ही रुझान सामने आए तो BJP और सपा में मुकाबला नजर आने लगा। हालांकि सपा भी भाजपा से कोसों दूर नजर आ रही है। मायावती की बहुजन समाज पार्टी अपना दल से भी पीछे नजर आ रही है। सरकार बनाने के लिए 203 सीटें चाहिए और बीजेपी को इससे अधिक सीटों पर आगे चल रही है। वहीं समाजवादी पार्टी बहुत पीछे है तो बसपा और कांग्रेस की हालत बहेद नाजुक है। BSP ने पूरे प्रदेश में अपने दम पर चुनाव लड़ा, लेकिन वह यहां कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर पाई। अब तक के रुझानों में बीएसपी को 3 सीटें ही मिलती दिख रही हैं। वहीं बीएसपी के मुकाबले से कहीं छोटी और सीमित क्षेत्र की पार्टी अपना दल एस की अनुप्रिया पटेल बीएसपी की मायावती के मुकाबले काफी बेहतर प्रदर्शन करती दिख रही हैं। अपना दल एस 11 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है।
केंद्र में पहुंचने के लिए उत्तर प्रदेश से बनता है रास्ता
मतदाताओं की संख्या के लिहाज से उत्तर प्रदेश का विधानसभा चुनाव, लोकसभा के आम चुनाव के बाद देश में होने वाला दूसरा सबसे बड़ा चुनाव है। यही वजह है कि इसे केंद्र में सत्ता तक पहुंचने की चाबी कहा जाता है। यूपी के विधानसभा चुनाव को 2024 में होने वाले अगले आम चुनाव का सेमीफाइल भी माना जा रहा है। जाहिर है इतने अहम चुनाव पर सिर्फ उत्तर प्रदेश ही नहीं, सारे देश की नजरें टिकी हुई हैं।