UP MLC By-Election: भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने मंगलवार को उत्तर प्रदेश के पूर्व मंत्री दारा सिंह चौहान (Dara Singh Chauhan) को राज्य विधान परिषद (MLC) के उपचुनाव के लिए अपना उम्मीदवार घोषित किया। चौहान हाल ही में हुए विधानसभा उपचुनाव में हार गए थे। मऊ जिले की घोसी विधानसभा सीट के उपचुनाव में करारी हार के बावजूद दारा सिंह चौहान का बीजेपी से फिर टिकट कंफर्म हो गया है। BJP ने एक बयान में कहा कि उत्तर प्रदेश विधान परिषद उपचुनाव के लिए केंद्रीय चुनाव समिति ने दारा सिंह चौहान के नाम को स्वीकृति दी है।
