UP Nagar Nikay Chunav Result 2023 : उत्तर प्रदेश नगर निकाय चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने प्रचंड जीत हासिल की है। राज्य के 75 जिलों में नगर निकाय चुनाव के लिए दो चरणों में क्रमश: चार मई और 11 मई को मतदान हुआ था। अधिकारियों ने बताया कि मतों की गिनती शनिवार सुबह 8 बजे से शुरू हुई। नगर निकाय चुनाव में 17 मेयर, 1420 पार्षद, नगर पालिका परिषदों के 199 अध्यक्ष, नगर पालिका परिषदों के 5327 सदस्य, नगर पंचायतों के 544 अध्यक्ष और नगर पंचायतों के 7178 सदस्यों के निर्वाचन के लिए दोनों चरणों में मतदान हुआ। चुनाव में 17 महापौर और 1,401 पार्षदों के चुनाव के लिए मतदान हुआ, जबकि 19 पार्षद निर्विरोध चुने गए।