UP News: अयोध्या से सपा सांसद अवधेश प्रसाद के बेटे अजीत पर अपहरण की FIR, मारपीट और धमकाने का भी आरोप

UP News: सूत्रों ने बताया कि समाजवादी पार्टी आगामी विधानसभा उपचुनाव में फैजाबाद के सांसद अवधेश प्रसाद के बेटे अजीत प्रसाद को मिल्कीपुर निर्वाचन क्षेत्र से अपना उम्मीदवार बना सकती है। अवधेश प्रसाद के फैजाबाद (अयोध्या) सीट से लोकसभा के लिए चुने जाने के बाद मिल्कीपुर सीट खाली हो गई थी

अपडेटेड Sep 22, 2024 पर 3:01 PM
UP News: बेटे की वजह से समाजवादी पार्टी के सीनियर नेता अवधेश प्रसाद की मुश्किलें बढ़ सकती है

UP News: अयोध्या से समाजवादी पार्टी के चर्चित सांसद अवधेश प्रसाद के बेटे अजीत प्रसाद के खिलाफ एक जमीन सौदे के कमीशन विवाद के बाद अपहरण, धमकी और मारपीट करने का केस दर्ज हुआ है। घटना की रिपोर्ट पीड़ित रोहित तिवारी ने कोतवाली नगर में दर्ज कराई है। तिवारी की तहरीर पर कोतवाली में 3 नामजद और 15 अज्ञात के खिलाफ FIR दर्ज की गई है। बता देंकि अजीत प्रसाद मिल्कीपुर विधानसभा उपचुनाव में समाजवादी पार्टी से प्रमुख दावेदार हैं। पीड़ित ने आरोप लगाया कि सांसद के बेटे ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी है। फिलहाल, अयोध्या पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

इंडिया टुडे की रिपोर्ट इस FIR में अजीत प्रसाद (Ajit Prasad) के साथ ही राजू यादव, श्रीकांत राय और 10-15 अन्य अज्ञात लोगों का नाम शामिल है। यूपी पुलिस ने इन आरोपियों के खिलाफ नगर कोतवाली में क्राइम नंबर 528/2024 पर दर्ज की है।

इस मामले में बीजेपी आईटी सेल के चीफ अमित मालवीय ने सोशल मीडिया के जरिए ने पोस्ट कर सपा पर निशाना साधा है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लटफॉर्म X पर लिखा, "फैजाबाद के सांसद अवधेश प्रसाद (Awadhesh Prasad), जिनको आज कल अखिलेश यादव अपनी छाती से लगाकर घूम रहे हैं, उनके बेटे अजीत प्रसाद ने रवि तिवारी का अपहरण करके उसकी पिटाई की। सपा कुछ सीटें क्या जीत गई, बलात्कार और गुंडागर्दी का सिलसिला थम ही नहीं रहा।उत्तर प्रदेश में एक कहावत है - जिस गाड़ी पर सपा का झंडा, उस गाड़ी में बैठा है गुंडा। ये उसी का प्रमाण है।"


पीड़ित का क्या है आरोप?

ABP न्यूज के मुताबिक, पीड़िता रवि तिवारी पूराकलंदर थाना इलाके के पलिया तिवारी रहने वाले हैं। रवि का आरोप है कि परिचित अकवारा की रहने वालीं शीतला प्रसाद की जमीन को अजीत प्रसाद और लाल बहादुर नाम के नाम पर बैनामा कराने में उन्होंने मध्यस्थता की थी। पीड़िता का आरोप है कि अजीत प्रसाद के तरफ से चेक के जरिए 1 लाख रुपए दिए गए थे। रवि का दावा है कि वह शनिवार (21 सितंबर) को सिविल लाइंस के पास SBI बैंक के पास खड़े थे, तभी सपा सांसद के बेटे अपने समर्थक राजू यादव, एक सिपाही और 10 से 15 अज्ञात लोगों के साथ एक SUV से वहां पहुंचे।

रवि का आरोप है कि अजीत प्रसाद के कथित लोगों ने उसे गाड़ी में जबरन बैठाया और फिर कार में ही उनके साथ मारपीट कर तहसील के पास उतार दिया। उन्होंने चेक के माध्यम से दिए गए एक लाख रुपए भी उनसे पापस ले लिए। इस पूरे मामले में पीड़िता ने पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई है।

पुलिस के ओर से कहा गया है कि पीड़ित से इस मामले में पूछताछ की जा रही है और आगे की जांच जारी है। पीड़िता का आरोप है कि आरोपियों ने उनसे एक लाख रुपये वापस लेने का वीडियो भी बना लिया। पीड़ित का आरोप है कि अजीत प्रसाद ने उसे जान से मारने की धमकी भी दी है।

ये भी पढ़ें- IND vs BAN 1st Test: चेन्नई टेस्ट में भारत की धमाकेदार जीत, अश्विन के 6 विकेट से बांग्लादेश को 280 रन से हराया

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।