UP News: अयोध्या से समाजवादी पार्टी के चर्चित सांसद अवधेश प्रसाद के बेटे अजीत प्रसाद के खिलाफ एक जमीन सौदे के कमीशन विवाद के बाद अपहरण, धमकी और मारपीट करने का केस दर्ज हुआ है। घटना की रिपोर्ट पीड़ित रोहित तिवारी ने कोतवाली नगर में दर्ज कराई है। तिवारी की तहरीर पर कोतवाली में 3 नामजद और 15 अज्ञात के खिलाफ FIR दर्ज की गई है। बता देंकि अजीत प्रसाद मिल्कीपुर विधानसभा उपचुनाव में समाजवादी पार्टी से प्रमुख दावेदार हैं। पीड़ित ने आरोप लगाया कि सांसद के बेटे ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी है। फिलहाल, अयोध्या पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
