Credit Cards

क्या राहुल गांधी राजस्थान में महिलाओं की सुरक्षा के मुद्दे पर बोलेंगे और अशोक गहलोत का इस्तीफा मांगेंगे: BJP

बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने यहां पार्टी मुख्यालय में एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए गांधी से अपनी चुप्पी तोड़ने और गहलोत के नेतृत्व में अपनी पार्टी की राज्य सरकार के कामकाज पर सवाल उठाने को कहा। जयपुर के एक गांव में शुक्रवार को सड़क के किनारे एक महिला का आंशिक रूप से जला हुआ शव मिला था। पुलिस ने हत्या की आशंका जताई है

अपडेटेड Sep 29, 2023 पर 8:40 PM
Story continues below Advertisement
क्या राहुल गांधी राजस्थान में महिलाओं की सुरक्षा के मुद्दे पर बोलेंगे और अशोक गहलोत का इस्तीफा मांगेंगे: BJP

भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने राजस्थान (Rajasthan) में महिलाओं की सुरक्षा के मुद्दे पर शुक्रवार को कांग्रेस (Congress) पर हमला तेज करते हुए देश की प्रमुख विपक्षी पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी से सवाल किया कि क्या वह इन मुद्दों पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (Ashok Gehlot) से बात करेंगे और उनसे इस्तीफा देने को कहेंगे? बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने यहां पार्टी मुख्यालय में एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए गांधी से अपनी चुप्पी तोड़ने और गहलोत के नेतृत्व में अपनी पार्टी की राज्य सरकार के कामकाज पर सवाल उठाने को कहा।

जयपुर के एक गांव में शुक्रवार को सड़क के किनारे एक महिला का आंशिक रूप से जला हुआ शव मिला था। पुलिस ने हत्या की आशंका जताई है।

पूनावाला ने हाल के दिनों में राज्य में दर्ज हत्या, बलात्कार और दूसरे अपराधों के कई दूसरों मामलों का भी हवाला दिया और दावा किया, "यह सिर्फ एक घटना नहीं है... मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के नेतृत्व में राजस्थान महिलाओं के खिलाफ अपराध में देश में शीर्ष पर है।"


उन्होंने आरोप लगाया कि राजस्थान में कांग्रेस के साढ़े चार साल के शासन में कानून-व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त हो गई है।

उन्होंने कहा, "प्रियंका गांधी ने नारा दिया था ‘लड़की हूं, लड़ सकती हूं' लेकिन राजस्थान में महिलाएं आज पूछ रही हैं कि ‘लड़की हूं तो क्या राजस्थान में बच सकती हूं?"

क्या राहुल गांधी राजस्थान में महिलाओं की सुरक्षा के मुद्दे पर बोलेंगे और अशोक गहलोत का इस्तीफा मांगेंगे: BJP

BJP प्रवक्ता ने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ये सुनिश्चित किया है कि महिलाओं को उनका संवैधानिक अधिकार मिले, लेकिन राजस्थान में महिलाओं की सुरक्षा का अधिकार सुनिश्चित नहीं किया जा रहा है।

उन्होंने कहा, "कांग्रेस के नेता महिला सुरक्षा और उनके सशक्तीकरण की बात करते हैं, उनके बारे में बड़े-बड़े दावे करते हैं। अक्सर उनके नेता और प्रवक्ता लाशों पर राजनीति करते हैं और दूसरे राज्यों में महिला सुरक्षा का मुद्दा उठाते हैं।"

पूनावाला ने कहा, "क्या राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाद्रा राजस्थान का दौरा करेंगे, राज्य में (महिला सुरक्षा का) यह मुद्दा मुख्यमंत्री के समक्ष उठाएंगे और उनका इस्तीफा मांगेंगे।"

BJP प्रवक्ता ने राजस्थान में महिलाओं के खिलाफ अपराध के कुछ हालिया मामलों का जिक्र किया और कहा, ‘न तो राहुल गांधी और न ही प्रियंका वाद्रा ने कभी इन घटनाओं की निंदा करते हुए कोई बयान दिया।’

उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्षी ‘INDIA’ गठबंधन के किसी भी सहयोगी ने राजस्थान में इन घटनाओं पर कोई बयान नहीं दिया है। उन्होंने पूछा, "ये चयनात्मक आक्रोश क्यों है?"

पूनावाला का इशारा मणिपुर में महिलाओं के खिलाफ हिंसा पर राहुल गांधी और विपक्षी दलों के गठबंधन ‘इंडिया’ के घटक दलों की प्रतिक्रिया की ओर था।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।