संसद का शीतकालीन सत्र (Winter session of Parliament) निर्धारित कार्यक्रम से एक दिन पहले बुधवार को समाप्त होने की संभावना है। मौजूदा शीतकालीन सत्र 29 नवंबर को शुरू हुआ था और इसके 23 दिसंबर तक चलने का कार्यक्रम था। सूत्रों ने मनीकंट्रोल को बताया कि केंद्र संसद के चल रहे शीतकालीन सत्र को निर्धारित समय से पहले अनिश्चित काल के लिए स्थगित करने पर विचार कर रहा है।
