Get App

देशभर में कल से पल्स पोलियो अभियान की शुरुआत, जानें पोलियो मुक्त भारत अभियान की खास बातें

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद राष्ट्रपति भवन में अपने हाथों से कुछ बच्चों को पोलियो टीके की दो बूंदे पिलाकर इस अभियान की शुरुआत करेंगे

MoneyControl Newsअपडेटेड Jan 30, 2021 पर 2:15 PM
देशभर में कल से पल्स पोलियो अभियान की शुरुआत, जानें पोलियो मुक्त भारत अभियान की खास बातें

भारत को पोलियोमुक्त बनाने के लिए देशभर में 31 जनवरी से पल्स पोलियो अभियान की शुरुआत होगी। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद राष्ट्रपति भवन में अपने हाथों से कुछ बच्चों को पोलियो टीके की दो बूंदे पिलाकर इस अभियान की शुरुआत करेंगे। देशभर में चलने वाला यह पल्स पोलियो कार्यक्रम तीन दिन यानी 2 फरवरी तक चलेगा। पहले पल्स पोलियो अभियान को 17 जनवरी से शुरू करने का कार्यक्रम था, लेकिन 16 जनवरी से देशभर में कोविड-19 वैक्सीनेशन प्रोग्राम शुरू होने के कारण इसे 30 जनवरी तक के लिए टाल दिया गया। अब यह 31 जनवरी को शुरू हो रहा है।

इस अभियान की सभी जरूरी बातें

• पोलियो ड्रॉप्स की दो बूंदे 1 दिन से 5 साल तक की उम्र के सभी बच्चों को पिलाई जाएगी।
• पल्स पोलियो अभियान 3 दिन चलेगा। 2 फरवरी तक देशभर में स्वास्थ्यकर्मी बच्चों को पोलिया वैक्सीन की खुराक देंगे।
• रिपोर्ट के मुताबित, पोलियो अभियान के दौरान यानी 31 जनवरी से 2 फरवरी तक कोरोना टीकारकरण अभियान को रोक दिया गया है।
• पोलियो रविवार या वो रविवार जिस दिन पल्स पोलियो अभियान की शुरुआत होती है, उस दिन को राष्ट्रीय टीकाकरण दिवस (National Immunisation Day) कहते हैं।  
• पल्स पोलियो अभियान में कोरोना वायरस प्रोटोकॉल का पालन किया जाएगा। इसमें हैंड सैनिटाइज करना, मास्क पहनना और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना अनिवार्य है।
• आपको बता दें कि पल्स पोलियो अभियान देशभर में साल में 2 बार आयोजित किया जाता है।
• कोरोना वायरस महामारी के कारण अपील की गई है कि सीनियर सिटीजंस बच्चों को टीकाकरण केंद्रों पर नहीं लेकर जाएं।

सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें