Get App

Solo Trip Destinations: सोलो ट्रिप्स के लिए बेस्ट हैं ये जगहें, महिलाएं अकेले भी कर सकती हैं एक्सप्लोर

Solo Trip Destinations: सोलो ट्रैवल के लिए भारत में मुंबई, सिक्किम का गंगटोक,उत्तराखंड का लैंसडाउन और केरल का मुन्नार महिलाओं के लिए सबसे सुरक्षित माने जाते हैं। ये जगहें सुंदर प्राकृतिक दृश्य, मजबूत सुरक्षा और स्वागत करने वाले स्थानीय लोगों के कारण अकेले यात्रा करने वाली महिलाओं के लिए आदर्श हैं।

Edited By: Shradha Tulsyanअपडेटेड Sep 13, 2025 पर 11:02 PM
Solo Trip Destinations: सोलो ट्रिप्स के लिए बेस्ट हैं ये जगहें, महिलाएं अकेले भी कर सकती हैं एक्सप्लोर

आजकल सोलो ट्रैवल का ट्रेंड तेजी से बढ़ रहा है, खासकर महिलाओं में। हालांकि अकेले यात्रा करने की योजना बनाते समय महिलाएं सुरक्षा को लेकर चिंतित रहती हैं। लेकिन भारत में कई ऐसी जगहें हैं, जिन्हें महिलाओं के लिए सुरक्षित माना जाता है, जहां वे बिना किसी डर के अकेले आराम से घूम सकती हैं और अपने सफर का आनंद उठा सकती हैं।

नेशनल एनुअल रिपोर्ट एंड इंडेक्स ऑन वीमेन सेफ्टी (NARI) 2025 की रिपोर्ट में महिलाओं के लिए कुछ खास शहरों को सबसे सुरक्षित घोषित किया गया है। इन शहरों और हिल स्टेशन की खूबसूरती, सांस्कृतिक समृद्धि के साथ-साथ वहां की पुलिस व्यवस्था भी महिलाओं को सुरक्षित महसूस कराती है।

मुंबई शहर महिलाओं के लिए सबसे सुरक्षित गिनाया जाता है। यहां की पुलिस व्यवस्था, हेल्पलाइन सुविधाएं और ट्रांसपोर्ट व्यवस्था इतनी मजबूत है कि महिलाएं रात में भी अकेले घूम सकती हैं। जुहू बीच, गेटवे ऑफ इंडिया, सिद्धिविनायक मंदिर जैसे लोकप्रिय स्थलों पर महिलाएं दिन-रात आना-जाना कर सकती हैं।

सिक्किम के गंगटोक को भी महिलाओं के लिए एक शांत और सुरक्षित गंतव्य माना जाता है। यहां का शांत माहौल, दोस्ताना स्थानीय लोग और हिमालय की मनोरम वादियां महिलाओं को खूब आकर्षित करती हैं। ट्रैकिंग और प्रकृति के करीब होने का अनुभव यहां खास है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें