Punjab Bus Accident: पंजाब के बठिंडा में बस के नाले में गिरने से 8 की मौत, कई घायल

यह हादसा उस समय हुआ, जब 50 यात्रियों से भरी बस सरदूलगढ़ से बठिंडा जाते समय जीवन सिंह वाला गांव में एक नाले में गिर गई। अधिकारी के अनुसार, बस तेज गति में थी और चालक ने कंट्रोल खो दिया। पूर्व केंद्रीय मंत्री हरसिमरत कौर बादल ने घटना पर दुख व्यक्त किया और आप सरकार से सभी पीड़ितों के लिए अनुग्रह मुआवजे की घोषणा करने का आग्रह किया

अपडेटेड Dec 27, 2024 पर 7:52 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
पंजाब के बठिंडा में शुक्रवार को एक प्राइवेट बस के पुल पर दुर्घटनाग्रस्त होकर नाले में गिर जाने से कम से कम आठ लोगों की मौत हो गई

पंजाब के बठिंडा में शुक्रवार को एक प्राइवेट बस के पुल पर दुर्घटनाग्रस्त होकर नाले में गिर जाने से कम से कम आठ लोगों की मौत हो गई और 18 अन्य यात्री घायल हो गए। बठिंडा के DC शौकत अहमद पर्रे ने कहा, “दुर्भाग्य से 8 लोगों की मौत हो गई है, जिसमें 2 साल की बच्ची भी शामिल है - उनमें से 5 तलवंडी अस्पताल में थे, बाकी तीन लोगों की जान सिविल अस्पताल, बठिंडा में गई। आठ लोगों में से 5 की पहचान हो चुकी है और तीन की पहचान अभी बाकी है।”

यह हादसा उस समय हुआ, जब 50 यात्रियों से भरी बस सरदूलगढ़ से बठिंडा जाते समय जीवन सिंह वाला गांव में एक नाले में गिर गई। अधिकारी के अनुसार, बस तेज गति में थी और चालक ने कंट्रोल खो दिया।

पूर्व केंद्रीय मंत्री हरसिमरत कौर बादल ने घटना पर दुख व्यक्त किया और आप सरकार से सभी पीड़ितों के लिए अनुग्रह मुआवजे की घोषणा करने का आग्रह किया।


उन्होंने X पर पोस्ट कर कहा, "बठिंडा जिले के जीवनसिंहवाला गांव में भीषण त्रासदी। मैं उन परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त करती हूं, जिन्होंने बस दुर्घटना में अपने परिजनों को खो दिया, जिसमें आठ लोगों की मौत हो गई।"

उन्होंने आगे कहा, "मैं उन 18 लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं जो घायल हुए हैं और सिविल अस्पताल में भर्ती हैं। आम आदमी पार्टी सरकार को तुरंत सभी पीड़ितों के लिए मुआवजे की घोषणा करनी चाहिए।"

PTI की रिपोर्ट के अनुसार, अधिकारियों ने कहा कि लोगों को बस से बाहर निकालने में मदद करने के लिए स्थानीय लोग तुरंत मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि पुलिस और जिला प्रशासन ने भी बचाव अभियान चलाया और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। अधिकारियों ने बताया कि इलाके में मौसम खराब था।

Annamalai Video: तमिलनाडु BJP अध्यक्ष ने खुद पर बरसाए कोड़े, अन्ना यूनिवर्सिटी यौन उत्पीड़न मामले में की न्याय की मांग

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।