पंजाब के बठिंडा में शुक्रवार को एक प्राइवेट बस के पुल पर दुर्घटनाग्रस्त होकर नाले में गिर जाने से कम से कम आठ लोगों की मौत हो गई और 18 अन्य यात्री घायल हो गए। बठिंडा के DC शौकत अहमद पर्रे ने कहा, “दुर्भाग्य से 8 लोगों की मौत हो गई है, जिसमें 2 साल की बच्ची भी शामिल है - उनमें से 5 तलवंडी अस्पताल में थे, बाकी तीन लोगों की जान सिविल अस्पताल, बठिंडा में गई। आठ लोगों में से 5 की पहचान हो चुकी है और तीन की पहचान अभी बाकी है।”
