पंजाब सरकार अपने कर्मचारियों के लिए पुरानी पेंशन योजना को बहाल करने पर कर रही है विचार

पिछले साल अगस्त में आम आदमी पार्टी (AAP) के नेता एवं मौजूदा वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने वादा किया था कि अगर उनकी पार्टी पंजाब में सत्ता में आई तो पुरानी पेंशन सिस्टम को बहाल कर दिया जाएगा

अपडेटेड Sep 20, 2022 पर 10:17 AM
मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि सरकारी कर्मचारियों के लिए पुरानी पेंशन योजना को बहाल करने पर उनकी सरकार विचार कर रही है

पंजाब सरकार (Punjab Government) अपने कर्मचारियों के लिए पुरानी पेंशन योजना को बहाल करने पर विचार कर रही है। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने सोमवार को कहा कि सरकारी कर्मचारियों के लिए पुरानी पेंशन योजना को बहाल करने पर उनकी सरकार विचार कर रही है।

पुरानी पेंशन योजना लागू होने के बाद लगभग 160,000 राज्य कर्मचारियों को लाभ होने की संभावना है जो 2004 के बाद सेवा में शामिल हुए थे। आपको बता दें कि पंजाब के अधिकतर सरकारी कर्मचारी पुरानी पेंशन योजना बहाल करने की मांग कर रहे हैं, जिसे 2004 में बंद कर दिया गया था।

ये भी पढ़ें- Free Ration: 80 करोड़ लोगों के लिए बड़ी खुशखबरी, सितंबर के बाद भी मिलेगा फ्री राशन, जानिए सरकार का प्लान


सीएम भगवंत मान ने ट्वीट किया, "मेरी सरकार पुरानी पेंशन सिस्टम बहाल करने पर विचार कर रही है। मैंने मुख्य सचिव से इसके कार्यान्वयन की व्यवहार्यता पर गौर करने को कहा है। हम कर्मचारियों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध हैं।"

पिछले साल अगस्त में आम आदमी पार्टी (AAP) के नेता एवं मौजूदा वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने वादा किया था कि अगर उनकी पार्टी पंजाब में सत्ता में आई तो पुरानी पेंशन सिस्टम को बहाल कर दिया जाएगा।

पंजाब सिविल सचिवालय कर्मचारी संघ के अध्यक्ष सुखचैन सिंह खैरा (Sukhchain Singh Khehra) ने मुख्यमंत्री की घोषणा का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि राज्य के कर्मचारी पुरानी पेंशन सिस्टम को बहाल कराने के लिए लंबे समय से संघर्ष कर रहे हैं।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।