शाहजहांपुर में आज (11 अगस्त) सुबह पंजाब मेल एक्सप्रेस में आग लगने की अफवाह फैल गई। इसके बाद भगदड़ मच गई। जान बचाने की होड़ में लोग एक-दूसरे को कुचल कर दूसरी बोगी में भागने लगे। 50 किलोमीटर की रफ्तार से चल रही ट्रेन से कूदने लगे। हादसे में 20 लोग घायल हुए हैं। 7 की हालत गंभीर है। घटना बरेली और कटरा स्टेशन के बीच बहगुल नदी के पुल की है। गंभीर रूप से घायल सात लोगों को शाहजहांपुर के राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। ट्रेन पुल पर थी। ऐसे में ट्रेन का आधा हिस्सा नदीं में आधा हिस्सा नदी से बाहर था।
