Get App

पंजाब नेशनल बैंक का ATM Card आज से कई जगहों पर नहीं चलेगा, जानिए क्या है नया बदलाव

Punjab National Bank ने ATM के जरिए फर्जीवाड़ा रोकने के लिए ATM Card में यह बदलाव किया है

MoneyControl Newsअपडेटेड Feb 01, 2021 पर 10:33 AM
पंजाब नेशनल बैंक का ATM Card आज से कई जगहों पर नहीं चलेगा, जानिए क्या है नया बदलाव

पंजाब नेशनल बैंक (Punjab National Bank) के ग्राहकों को आज से ATM से कैश निकालने में दिक्कत हो सकती है। बैंक ने एक ट्वीट करके बताया था कि 1 फरवरी 2021 से बैंक का कार्ड Non-EMV वाले ATM मशीन में नहीं चलेगा। बैंक ने कहा था कि ATM मशीन के जरिए फर्जीवाड़े पर रोकने के लिए यह फैसला किया गया है।

बैंक ने एक ट्वीट करके बताया है, "अपने ATM में किसी भी तरह के फ्रॉड को रोकने के लिए Non-EMV वाले ATM मशीन से ट्रांजैक्शन पर रोक लगा दी गई है।"

अगर आपके पास भी पंजाब नेशनल बैंक का ATM कार्ड है तो आपको भी यह ध्यान रखना होगा कि कल से Non-EMV वाले ATM मशीन से  पैसे नहीं निकाल सकते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि Non-EMV वाले ATM क्या हैं?
 
क्या होता Non-EMV वाले ATM?

आप जब ATM से पैसे निकालने जाते होंगे तो आपको दो तरह की मशीन मिलते हैं। एक मशीन में आप कार्ड Insert करके निकाल लेते हैं। फिर ट्रांजैक्शन करते हैं। इस तरह के ATM में Magnetic Strips के जरिए मशीन आपके कार्ड का डेटा रीड करता है। ये  non-EMV वाले ATM मशीन होते हैं। तो याद रखिए अब पंजाब नेशनल बैंक के कार्ड इस तरह के ATM में नहीं चलेंगे।

दूसरे तरह के ATM में जब आप कार्ड मशीन में Insert करते हैं तो मशीन कार्ड होल्ड कर लेती है। इसके बाद आप ट्रांजैक्शन करते हैं। ट्रांजैक्शन पूरा होने के बाद ही आप मशीन से कार्ड निकाल पाते हैं। तो 1 फरवरी से पंजाब नेशनल बैंक के ग्राहक सिर्फ इसी तरह के ATM मशीन से पैसे निकाल पाएंगे।  

सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें