Monsoon Rain Alert: हिमाचल, दिल्ली और महाराष्ट्र सहित इन राज्यों में 2 अगस्त तक होगी मूसलाधार बारिश

Monsoon Rain Alert: मुंबई में रिकॉर्ड तोड़ बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। गुरुवार को शहर रेड अलर्ट पर था और शुक्रवार को भी भारी बारिश होने की आशंका है। बारिश के कारण मुंबईवासियों को ट्रेन सेवाओं में देरी, जलजमाव, खतरनाक गड्ढे, बिजली के झटके, बिजली कटौती और बाढ़ आदि सहित कई समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। भारी बारिश के कारण ठाणे में स्कूलों को बंद घोषित कर दी गई है

अपडेटेड Jul 28, 2023 पर 2:18 PM
Rain Alert: मुंबई में रिकॉर्ड तोड़ बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है

IMD Weather Update: इंडिया मेट्रोलॉजिकल डिपार्टमेंट (IMD) ने अगले 5 दिनों के दौरान हिमाचल प्रदेश, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, कर्नाटक और तेलंगाना सहित सहित कई अन्य राज्यों में मध्यम से भारी बारिश (Rain Alert) होने की भविष्यवाणी की है। मुंबई में रिकॉर्ड तोड़ बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। गुरुवार को शहर रेड अलर्ट पर था और शुक्रवार को भी भारी बारिश होने की आशंका है। बारिश के कारण मुंबईवासियों को ट्रेन सेवाओं में देरी, जलजमाव, खतरनाक गड्ढे, बिजली के झटके, बिजली कटौती और बाढ़ आदि सहित कई समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। भारी बारिश के कारण ठाणे में स्कूलों को बंद घोषित कर दी गई है।

2 अगस्त तक का फोरकास्ट

उत्तर-पश्चिम भारत


28 से 31 जुलाई के दौरान उत्तराखंड में हल्की/मध्यम से लेकर अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश होने की संभावना है। 28 से 29 जुलाई के दौरान हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में बारिश होने की आशंका है। वहीं, 29 से 31 जुलाई के दौरान पूर्वी उत्तर प्रदेश में, 27 और 28 जुलाई, 2023 को राजस्थान और जम्मू-कश्मीर में बादल बरसेंगे। 24 घंटे के दौरान हिमाचल प्रदेश और पश्चिमी राजस्थान में भी बहुत भारी बारिश होने की संभावना है।

मध्य भारत

अगले 48 घंटे के दौरान इस क्षेत्र में हल्की/मध्यम बारिश के साथ अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश होने की संभावना है। 24 घंटे के दौरान विदर्भ में भी कुछ स्थानों पर अत्यधिक भारी बारिश होने की संभावना है। इस दौरान छत्तीसगढ़ में अलग-अलग स्थानों पर बहुत भारी बारिश होने की भी संभावना है।

पश्चिम भारत

28-29 जुलाई के दौरान कोंकण और गोवा तथा मध्य महाराष्ट्र के घाट क्षेत्रों में हल्की/मध्यम से लेकर कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश जारी रहने की संभावना है। 28 को गुजरात, कोंकण, गोवा और मध्य महाराष्ट्र के घाट क्षेत्रों में अलग-अलग स्थानों पर अत्यधिक भारी बारिश होने की संभावना है। 24 घंटे के दौरान मुंबई शहर और आसपास के क्षेत्रों में अलग-अलग स्थानों पर अत्यधिक भारी बारिश होने की संभावना है।

दक्षिण भारत

24 घंटे के दौरान तेलंगाना, तटीय कर्नाटक, उत्तरी आंतरिक कर्नाटक में मूसलाधार बारिश होने की संभावना है।

पूर्वी भारत

28 से 31 तारीख के दौरान ओडिशा में हल्की/मध्यम से लेकर कुछ स्थानों पर मूसलाधार बारिश होने की संभावना है। 29 जुलाई को उप-हिमालय पश्चिम बंगाल और सिक्किम में बारिश होगी। जबकि 29 से 31 जुलाई के दौरान झारखंड में और 30 एवं 31 जुलाई, 2023 को बिहार में भारी बारिश होगी।

ये भी पढ़ें- Netflix के बाद Disney's Hotstar भारत में अकाउंट शेयरिंग की तय करेगी लिमिट, अब इतने डिवाइस हो सकेंगे लॉग इन

पूर्वोत्तर भारत

28 जुलाई से 2 अगस्त के दौरान इस क्षेत्र में हल्की/मध्यम व्यापक बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश होने की संभावना है। अगले 48 दो दिनों के दौरान अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय में छिटपुट बारिश होने की संभावना है। इन इलाकों में दो अगस्त को भारी बारिश हो सकती है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।