Rain Updates: पहली बारिश से मुंबई में आफत, दिल्ली रेलवे स्टेशन पर महिला की मौत, हरियाणा में बह गई कार, देखें वीडियो

Rain Updates: देश की राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में रात भर बारिश हुई। जिससे लोगों को चिलचिलाती गर्मी से निजात मिली। ऐसे ही NCR में भी यही माहौल है। इस बीच में मुंबईकरों के लिए यह आफत की बारिश हुई। घाटकोपर पूर्व में भारी बारिश से एक इमारत गिर गई है। वहीं हरियाणा में तेज बारिश की वजह से कार के बह जाने की खबर सामने आई है

अपडेटेड Jun 25, 2023 पर 2:48 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Rain Updates: हरियाणा के पंचकुला में तेज बारिश से एक कार नदीं में बह गई

Rain Updates: देश के कई राज्यों में मॉनूसन ने दस्तक दे दी है। मुंबई के लिए तो पहली बारिश आफत बनकर आई है। दिल्ली-NCR में मौसम आज सुहावना हो गया है। मॉनसून के आगमन से राष्ट्रीय राजधानी और आसपास के इलाकों में रात भर बारिश हुई। मौसम विभाग (India Meteorological Department -IMD) ने कहा कि मॉनसून मुंबई-दिल्ली में आ चुका है। मौसम विभाग का मानना है कि इस बार मॉनसून पहले पूर्वी राज्यों में पहुंच है। इसके बाद दक्षिण के राज्यों में पहुंचा है। हालांकि अब मानसून तेजी से बढ़ रहा है। इस बीच जल जमाव से मुंबई और महाराष्ट्र के अन्य इलाकों में लोगों को कई तरह की कठिनाइयों का सामना करना पड़ा।

हालांकि मॉनसून की रफ्तार थोड़ी धीमी थी। लेकिन अब तेज हो गई है। मौसम विभाग का मानना है कि मॉनसून महाराष्ट्र, कर्नाटक, केरल, तमिलनाडु, छत्तीसगढ़, ओडिशा, पूर्वोत्तर भारत, पश्चिम बंगाल, झारखंड, बिहार, पूर्वी उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, हिमाचल के अधिकांश हिस्सों में दस्तक दे चुका है।

नई दिल्ली रेलवे स्टेशन में करंट लगने से महिला की मौत


नई दिल्ली रेलवे स्टेशन के नजदीक बारिश की वजह से जलजमाव देखे को मिला। इस बीच में पानी में करंट आ गया। करंट दौड़ने से साक्षी आहूजा नाम की महिला की मौत हो गई है। महिला पति के साथ कहीं जाने के लिए ट्रेन पकड़ने रेलवे स्टेशन पहुंची थी। जिस जगह से महिला गुजर रही थी, वहां भरे पानी में बिजली की तारे डूबी हुई थी। जिसमे करंट दौड़ रहा था। इसी की चपेट में आने से महिला की दर्दनाक मौत हो गई। फिलहाल इस मामले में रेलवे और पुलिस की जांच जारी है। महिला सुबह 5 बजे स्टेशन पहुंची थी। उसके साथ में 2 और महिलाएं और बच्चे थे।

Weather Update: दिल्ली में आज मौसम हो सकता है सुहाना, देश के इन हिस्सों में आज भारी बारिश की आशंका

मुंबई के घाटकोपर में ढह गई इमारत

मुंबई के घाटकोपर पूर्व की राजावाड़ी कॉलोनी में आज सुबह एक तीन मंजिला इमारत के घर का एक हिस्सा ढह गया। हालांकि इस घटना किसी जानमाल के नुकसान की खबर अब तक सामने नहीं आई है। इमारत ढहने की घटना आज सुबह करीब 9.30 बजे हुई। इमारत का कुछ हिस्सा ढह गया है। कहा जा रहा है कि कुछ लोग इमारत में फंसे हुए। जिन्हें बाहर निकालने का काम जारी है। एक अधिकारी ने बताया कि एंगस सीढ़ी (angus ladder) के जरिए अब तक 2 लोगों को बाहर निकाला जा चुका है। जबकि 3 लोग इमारत की पहली मंजिल पर फंसे हुए हैं।

हरियाणा के पंचकुला में बह गई कार

हरियाणा के पंचकूला के खड़क मंगोली के पास माथा टेकने आई एक महिला की गाड़ी नदी में बह गई। मिली जानकारी के मुताबिक, महिला अपनी मां के साथ माथा टेकने के लिए आई थी। नदी के किनारे गाड़ी खड़ी की तो इसी दौरान पानी का बहाव तेज हो गया। जिसके चलते गाड़ी नदी में बह गई। गाड़ी में सवार महिला को पंचकूला के सेक्टर 6 अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। घटना की सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। क्रेन की मदद से गाड़ी को नदी से निकालने की कोशिश जारी है। बारिश के चलते नदी का पानी उफान पर आने के चलते यह हादसा हुआ है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।