Weather Update: दिल्ली में आज मौसम हो सकता है सुहाना, देश के इन हिस्सों में आज भारी बारिश की आशंका

मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने दिल्ली सहित देश के अलग अलग राज्यों में रविवार के दिन बारिश होने की संभावना व्यक्त की है। देश के कई हिस्सों में मॉनसून का असर भी देखने को मिल रहा है। मॉनसून अब महाराष्ट्र, कर्नाटक, तेलंगाना, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के अधिकतर हिस्सों में आगे बढ़ गया है

अपडेटेड Jun 25, 2023 पर 8:27 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने दिल्ली सहित देश के अलग अलग राज्यों में रविवार के दिन बारिश होने की संभावना व्यक्त की है

देश की राजधानी दिल्ली के लोगों के लिए मौसम से जुड़ी एक अच्छी खबर है। दरअसल रविवार को दिल्ली का मौसम सुहाना रहने की उम्मीद की जा रही है। मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने दिल्ली सहित देश के अलग अलग राज्यों में रविवार के दिन बारिश होने की संभावना व्यक्त की है। देश के कई हिस्सों में मॉनसून का असर भी देखने को मिल रहा है। मॉनसून अब महाराष्ट्र, कर्नाटक, तेलंगाना, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के अधिकतर हिस्सों में आगे बढ़ गया है। वहीं मौसम विभाग ने यह भी बताया है कि अगले दो दिनों के दौरान मुंबई, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र के अधिकांश हिस्सों, बिहार के बाकी हिस्सों, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, जम्मू, कश्मीर, लद्दाख, चंडीगढ़, दिल्ली सहित हरियाणा, गुजरात, पूर्वी राजस्थान और पंजाब में मॉनसून के आगे बढ़ने के लिए हालात अनुकूल बन रहे हैं।

इन जगहों पर भी हो सकती है भारी बारिश

मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने 25 जून यानी रविवार के दिन ओडिशा और उत्तराखंड में अलग अलग जगहों पर भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना जताई है। मौसम विज्ञान विभाग ने उत्तराखंड में भारी बारिश को लेकर रेड अलर्ट भी जारी कर दिया है। वहीं रविवार को झारखंड, हिमाचल प्रदेश, मध्य प्रदेश, कोंकण, गोवा और छत्तीसगढ़ में अलग अलग जगहों पर भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है। इसके अलावा आज मेघालय, असम, मिजोरम, नागालैंड, त्रिपुरा, मणिपुर, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल, चंडीगढ़, दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान, पंजाब, महाराष्ट्र, गुजरात, कर्नाटक और केरल में अलग अलग जगहों पर भारी बरसात होने की संभावना जताई गई है।

दिल्ली वालों के लिए अब मानसून दूर नहीं, दो दिन के अंदर शुरू हो जाएगी झमाझम बारिश


इन जगहों पर ऑरेंज अलर्ट जारी

मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने आज यानी रविवार को पश्चिमी उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, छत्तीसगढ़ और ओडिशा में भारी बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट दारी किया है। वहीं इन इलाकों के अलावा आज बिहार, जम्मू-कश्मीर, अरुणाचल प्रदेश, राजस्थान, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, तमिलनाडु और पुदुचेरी में आंधी-बिजली और गरज के साथ बारिश होने की संभावना जताई गई है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।