Rain Updates: देश के कई राज्यों में मॉनूसन ने दस्तक दे दी है। मुंबई के लिए तो पहली बारिश आफत बनकर आई है। दिल्ली-NCR में मौसम आज सुहावना हो गया है। मॉनसून के आगमन से राष्ट्रीय राजधानी और आसपास के इलाकों में रात भर बारिश हुई। मौसम विभाग (India Meteorological Department -IMD) ने कहा कि मॉनसून मुंबई-दिल्ली में आ चुका है। मौसम विभाग का मानना है कि इस बार मॉनसून पहले पूर्वी राज्यों में पहुंच है। इसके बाद दक्षिण के राज्यों में पहुंचा है। हालांकि अब मानसून तेजी से बढ़ रहा है। इस बीच जल जमाव से मुंबई और महाराष्ट्र के अन्य इलाकों में लोगों को कई तरह की कठिनाइयों का सामना करना पड़ा।
