Rain Updates: 62 साल बाद मानसून ने दिल्ली, मुंबई में एक साथ दी दस्तक, हरियाणा और पंजाब के कई हिस्सों में बारिश

Rain Updates: मौसम विभाग ने कहा कि जहां मानसून राष्ट्रीय राजधानी में निर्धारित समय से दो दिन पहले पहुंचा, वहीं वित्तीय राजधानी में इसकी एंट्री दो हफ्ते की देरी से हुई। IMD के वरिष्ठ वैज्ञानिक डीएस पई ने कहा, "21 जून 1961 के बाद यह पहली बार है कि मानसून दिल्ली और मुंबई में एक ही समय पर पहुंचा।" राष्ट्रीय राजधानी के कई हिस्सों में रविवार सुबह बारिश हुई और न्यूनतम तापमान 23.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से चार डिग्री सेल्सियस कम है। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने यह जानकारी दी।

अपडेटेड Jun 25, 2023 पर 4:26 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Rain Updates: 62 साल बाद मानसून ने दिल्ली, मुंबई में एक साथ दी दस्तक

Rain Updates: भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने कहा कि 21 जून 1961 के बाद पहली बार रविवार को मानसून (Monsoon) ने दिल्ली (Delhi) और मुंबई (Mumbai) दोनों को एक साथ कवर किया। मौसम विभाग ने कहा कि जहां मानसून राष्ट्रीय राजधानी में निर्धारित समय से दो दिन पहले पहुंचा, वहीं वित्तीय राजधानी में इसकी एंट्री दो हफ्ते की देरी से हुई। IMD के वरिष्ठ वैज्ञानिक डीएस पई ने कहा, "21 जून 1961 के बाद यह पहली बार है कि मानसून दिल्ली और मुंबई में एक ही समय पर पहुंचा।"

राष्ट्रीय राजधानी के कई हिस्सों में रविवार सुबह बारिश हुई और न्यूनतम तापमान 23.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से चार डिग्री सेल्सियस कम है। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने यह जानकारी दी।

Rain Updates: पहली बारिश से मुंबई में आफत, दिल्ली रेलवे स्टेशन पर महिला की मौत, हरियाणा में बह गई कार, देखें वीडियो

सफदरजंग ऑब्जर्वेटरी के अनुसार, पिछले 24 घंटों की अवधि के दौरान रविवार सुबह आठ बजे तक 48.3mm बारिश दर्ज की गई। मौसम कार्यालय ने बताया कि सुबह साढ़े आठ बजे सापेक्षिक आर्द्रता (relative humidity) 100% दर्ज की गई।


मौसम विभाग ने रविवार को शहर में सामान्यत: बादल छाये रहने और मध्यम स्तर की बारिश होने की संभावना व्यक्त की और अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान जताया।

उसने बताया कि राष्ट्रीय राजधानी में शनिवार को अधिकतम तापमान 37.2 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 30.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

हरियाणा और पंजाब के कई हिस्सों में बारिश

हरियाणा और पंजाब के कई हिस्सों में रविवार को बारिश हुई, जिससे न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विभाग ने यह जानकारी दी।

मौसम विभाग ने बताया कि पिछले 24 घंटे के दौरान रविवार सुबह साढ़े आठ बजे तक अंबाला, करनाल, नारनौल, रोहतक, भिवानी, गुरुग्राम, कुरुक्षेत्र और मोहाली के कई हिस्सों में बारिश हुई।

इसके अलावा पंजाब और हरियाणा की संयुक्त राजधानी चंडीगढ़ में भी हल्की बारिश हुई। विभाग ने बताया कि बारिश के बाद हरियाणा और पंजाब में औसत न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।