Get App

Rain Updates: PM मोदी ने देशभर में भारी बारिश के कहर का लिया जायजा हिमाचल और उत्तराखंड के मुख्यमंत्रियों से भी फोन पर की बात

Rain Updates उत्तर भारत में मूसलाधार बारिश के कहर से देश के कई राज्य प्रभावित हुए हैं। हिमाचल प्रदेश भारी बारिश से सबसे ज्यादा प्रभावित हुआ है, जहां भूस्खलन से चार और लोगों की मौत हो गई और 200 से ज्यादा लोग फंसे हैं। सुक्खू ने कहा कि पिछले दो दिन में राज्य में बारिश से संबंधित घटनाओं में 16 या 17 लोगों की मौत हुई है

MoneyControl Newsअपडेटेड Jul 10, 2023 पर 9:26 PM
Rain Updates: PM मोदी ने देशभर में भारी बारिश के कहर का लिया जायजा हिमाचल और उत्तराखंड के मुख्यमंत्रियों से भी फोन पर की बात
गुरुग्राम की खोटा कॉलोनी में भारी मानसूनी बारिश के बाद जलजमाव वाली सड़क से गुजरते लोग (PHOTO-PTI)

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) ने सोमवार को वरिष्ठ मंत्रियों और अधिकारियों के साथ देश के अलग-अलग हिस्सों में बेहद भारी बारिश (Heavy Rains) से पैदा हुई स्थिति की समीक्षा की। प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) ने एक ट्वीट में यह जानकारी दी। बाद में प्रधानमंत्री ने हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू (Sukhvinder Singh Sukhu) और उत्तराखंड (Uttarakhand) के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (Pushkar Singh Dhami) से बात की और उन्हें हरसंभव मदद का आश्वासन दिया। यह जानकारी आधिकारिक सूत्रों ने दी।

PMO ने कहा, "प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वरिष्ठ मंत्रियों और अधिकारियों से बात की और भारत के कुछ हिस्सों में बहुत ज्यादा बारिश के मद्देनजर पैदा हुई स्थिति की समीक्षा की। स्थानीय प्रशासन, NDRF और SDRF की कई टीम प्रभावित लोगों की सकुशलता सुनिश्चित करने के लिए काम कर रही हैं।"

उत्तर भारत में मूसलाधार बारिश के कहर से देश के कई राज्य प्रभावित हुए हैं। हिमाचल प्रदेश भारी बारिश से सबसे ज्यादा प्रभावित हुआ है, जहां भूस्खलन से चार और लोगों की मौत हो गई और 200 से ज्यादा लोग फंसे हैं।

सुक्खू ने कहा कि पिछले दो दिन में राज्य में बारिश से संबंधित घटनाओं में 16 या 17 लोगों की मौत हुई है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें