Rainfall Alert: 20 जुलाई तक इन राज्यों में होगी मूसलाधार बारिश, बाढ़ की भी चेतावनी

Rainfall Alert: अगले पांच दिनों के दौरान हिमाचल प्रदेश में व्यापक बारिश के साथ अलग-अलग स्थानों पर बाढ़ आने की आशंका है। जबकि पश्चिम उत्तर प्रदेश और पूर्वी राजस्थान में अगले चार दिनों के दौरान अलग-अलग जगहों पर भारी बारिश होने की उम्मीद है। पश्चिमी राजस्थान में 18-19 जुलाई को बारिश होगी। मौसम कार्यालय ने अगले छह दिनों के दौरान भारत के कई हिस्सों में मध्यम बाढ़ के खतरे की भविष्यवाणी की है

अपडेटेड Jul 16, 2023 पर 6:26 PM
Rainfall Alert: IMD ने अगले पांच दिनों के दौरान देश के कुछ हिस्सों में मूसलाधार बारिश होने की भविष्यवाणी की है

IMD Rainfall Alert: इंडियन मेट्रोलॉजिकल डिपार्टमेंट (IMD) ने अगले पांच दिनों के दौरान देश के कुछ हिस्सों में मूसलाधार बारिश (Rains Alert) होने की भविष्यवाणी की है। इस दौरान कुछ राज्यों में भारी से बहुत भारी बारिश का भी अनुमान लगाया गया है। अगले 24 घंटों के दौरान झारखंड और ओडिशा में भारी बारिश होने की आशंका है। वहीं, अगले दो दिनों के दौरान हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में मूसलाधार बारिश होगी। जबकि 17-18 जुलाई को पूर्वी राजस्थान में भी इसी तरह का मौसम रहने की उम्मीद है। कोंकण और गोवा तथा मध्य महाराष्ट्र के घाट इलाकों में भी 18 से 20 जुलाई के दौरान अलग-अलग स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है। गुजरात में भी 19-20 जुलाई को अलग-अलग स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश होने की आशंका है।

हिमाचल, राजस्थान और यूपी

अगले पांच दिनों के दौरान हिमाचल प्रदेश में व्यापक बारिश के साथ अलग-अलग स्थानों पर बाढ़ आने की आशंका है। जबकि पश्चिम उत्तर प्रदेश और पूर्वी राजस्थान में अगले चार दिनों के दौरान अलग-अलग जगहों पर भारी बारिश होने की उम्मीद है। पश्चिमी राजस्थान में 18-19 जुलाई को बारिश होगी। जबकि जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, गिलगित, बाल्टिस्तान और मुजफ्फराबाद में भी इसी तरह मौसम रहेंगे।


अगले तीन दिनों के दौरान उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश एवं अगले दो दिनों के दौरान हरियाणा-चंडीगढ़ में भी इसी तरह की मौसम स्थिति बने रहने की संभावना है। पूर्वोत्तर के हिस्सों में भी अलग-अलग स्थानों पर गरज एवं बिजली गिरने के साथ काफी व्यापक बारिश होने की संभावना है। अरुणाचल प्रदेश में अगले 24 घंटे के दौरान मौसम की ऐसी ही स्थिति देखने को मिलेगी।

असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा

असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में 17 जुलाई को इसी तरह की मौसम स्थिति देखने को मिलेगी। इसके अलावा आगामी 24 घंटों में ओडिशा में भारी बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग ने 8 जिलों के लिए ऑरेंज और 11-12 जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है।

कर्नाटक और तेलंगाना

20 जुलाई तक तटीय कर्नाटक में हल्की/मध्यम छिटपुट से लेकर काफी व्यापक बारिश के साथ अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश होने की भी संभावना है। 17 से 20 जुलाई के दौरान तेलंगाना में, जबकि 18 से 20 जुलाई के दौरान तटीय आंध्र प्रदेश और केरल में बारिश होगी।

ये भी पढ़ें- NCP प्रमुख को मनाने की कोशिश! अजित गुट के नेताओं ने शरद पवार से की मुलाकात, बोले- 'उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया'

मौसम कार्यालय ने अगले छह दिनों के दौरान भारत के कई हिस्सों में मध्यम बाढ़ के खतरे की भविष्यवाणी की है। जिन इलाकों में मूसलाधार बारिश के बाद बाढ़ आने की आशंका है उनमें हिमाचल प्रदेश के चंबा जिला, जम्मू और कश्मीर, लद्दाख में कठुआ जिला, उत्तराखंड, पूर्वी राजस्थान और पश्चिम मध्य प्रदेश के हिस्से शामिल हैं।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।