Delhi-NCR Rain: भारी बारिश से कई शहरों में आफत! पानी में डूबी गुरुग्राम की सड़कें, जयपुर-दिल्ली हाईवे पर लगा लंबा जाम

Delhi-NCR Rain: दिल्ली से सटे हरियाणा के गुरुग्राम में सुबह से ही भारी बारिश से कई सड़कों पर पानी भर गया है। बारिश इतनी ज्यादा हुई कि सड़कें नदियों की तरह बहती नजर आईं। ट्रक और बस जैसे बड़े वाहनों के पहिए पानी में डूब गए। मानसून से पहले हुई झमाझम बारिश ने सभी सरकारी दावों और इंतजामों की पोल खोलकर रख दी। बारिश होते ही दिल्ली-जयपुर हाईवे पर नरसिंहपुर में मुख्य लेन और सर्विस लेन पानी में डूब गई है

अपडेटेड Jun 21, 2023 पर 1:24 PM
Delhi-NCR Rain: गुरुग्राम में सुबह से ही भारी बारिश से कई सड़कों पर पानी भर गया है

Delhi-NCR Rain: दिल्ली-एनसीआर के कई इलाकों में बुधवार सुबह झमाझम बारिश हुई, इससे लोगों को गर्मी से राहत मिलती दिख रही है। मौसम विभाग ने आज भी दिल्ली में बारिश होने की संभावना जताई है। मौसम विभाग के मुतबिक, दिल्ली में बुधवार और गुरुवार को बादल छाए रहने के साथ ही हल्की बारिश होने की संभावना है। IMD ने दिल्ली में सात जून तक लू जैसी स्थिति उत्पन्न न होने का पूर्वानुमान लगाया है। IMD का कहना है कि 24 घंटे के दौरान कुछ इलाकों में बूंदाबांदी या हल्की बरसात हो सकती है। इसके बाद अगले तीन दिन उमस भरी गर्मी रहेगी और तापमान भी 40 डिग्री के आसपास रहेगा। 25 और 26 को फिर से बरसात होने का अनुमान है।

दिल्ली से सटे हरियाणा के गुरुग्राम में सुबह से ही भारी बारिश से कई सड़कों पर पानी भर गया है। बारिश इतनी ज्यादा हुई कि सड़कें नदियों की तरह बहती नजर आईं। ट्रक और बस जैसे बड़े वाहनों के पहिए पानी में डूब गए। मानसून से पहले हुई झमाझम बारिश ने सभी सरकारी दावों और इंतजामों की पोल खोलकर रख दी। बारिश होते ही दिल्ली-जयपुर हाईवे पर नरसिंहपुर में मुख्य लेन और सर्विस लेन पानी में डूब गई है।

बुधवार सुबह से जयपुर-दिल्ली हाईवे की सर्विस रोड के साथ-साथ हाई वे पर भी जाम लगा रहा। मूसलाधार बारिश के चलते हाईवे पर पानी भर गया और गाड़ियां रेंगती नजर आई। गुरुग्राम के राजीव चौक से नरसिंह पुर चौक लंबा जाम लगा हुआ है। नरसिहपुर में हाईवे पर पानी में एक सवारियों से भरी बस फंसी हुई है। सुबह से रुक रुककर हो रही बारिश के चलते हुए जल भराव और जाम के कारण लोगों को भारी परेशानी उठानी पड़ रही है।


चक्रवात बिपरजोय के प्रभाव के कारण पिछले कुछ दिन से दिल्ली-NCR में रुक-रुककर बारिश हो रही है। दिल्ली की सफदरजंग वेधशाला में न्यूनतम तापमान 27.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अधिकतम तापमान के 38 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने के आसार हैं। IMD के अनुसार, आने वाले पांच-छह दिन में अधिकतम तापमान के 40 डिग्री सेल्सियस से कम रहने की संभावना है।

Yoga Day: बारिश के बीच अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर दिखा भारी उत्साह, जेपी नड्डा से लेकर स्मृति ईरानी तक ने लगाए आसन

सफदरजंग वेधशाला में अभी तक सामान्य 38.3 मिलीमीटर के मुकाबले 20.3 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई, जो 47 प्रतिशत कम है। सफदरजंग वेधशाला में इस साल अभी तक कोई लू भरे दिन दर्ज नहीं किए गए हैं। मौसम विभाग ने दिल्ली में मानसून के पहुंचने की तारीख की घोषणा अभी तक नहीं की है। आमतौर पर यह 27 जून तक यहां पहुंचता है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।