Rajouri Encounter: जम्मू-कश्मीर के राजौरी में लश्कर कमांडर सहित 2 आतंकी ढेर, अब तक 5 जवान शहीद

Rajouri Encounter: धर्मसाल के बाजीमाल इलाके में रात भर के विराम के बाद गुरुवार सुबह गोलीबारी फिर से शुरू हो गई। अधिकारियों ने बताया कि रात भर में अतिरिक्त सुरक्षा बलों की मदद से इलाके की घेराबंदी कर दी गई ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि आतंकी घने जंगली इलाके की ओर न भाग सकें। सेना के एक प्रवक्ता ने बताया कि मुठभेड़ के दौरान एक पाकिस्तानी आतंकी मारा गया।

अपडेटेड Nov 23, 2023 पर 4:44 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Rajouri Encounter: जम्मू-कश्मीर के राजौरी में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच दूसरे दिन मुठभेड़ जारी है

Rajouri Encounter: जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में गुरुवार को भी आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ जारी है। सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में लश्कर-ए-तैयबा (LeT) के टॉप कमांडर सहित दो आतंकियों को ढेर कर दिया है। इस मुठभेड़ में अब तक भारतीय सेना के कैप्टन स्तर के दो अधिकारियों समेत पांच जवान शहीद हो गए हैं और दो अन्य घायल हैं। इससे पहले बुधवार को मुठभेड़ में दो कैप्टन समेत चार सैन्यकर्मी शहीद हो गए थे। वहीं, आज एक सैन्यकर्मी की जान चली गई। एक अधिकारी ने बताया कि जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में सुरक्षा बलों के साथ हुई मुठभेड़ में गुरुवार को पाकिस्तान स्थित लश्कर-ए-तैयबा के एक आतंकी सहित दो को मार गिराया गया।

धर्मसाल के बाजीमाल इलाके में रात भर के विराम के बाद गुरुवार सुबह गोलीबारी फिर से शुरू हो गई। अधिकारियों ने बताया कि रात भर में अतिरिक्त सुरक्षा बलों की मदद से इलाके की घेराबंदी कर दी गई ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि आतंकी घने जंगली इलाके की ओर न भाग सकें। सेना के एक प्रवक्ता ने बताया कि मुठभेड़ के दौरान एक पाकिस्तानी आतंकी मारा गया।

EID एक्सपर्ट था आतंकी


पीटीआई के मुताबिक, मारे गए आतंकवादी की पहचान क्वारी नामक कट्टर आतंकी के रूप में की गई है। प्रवक्ता ने कहा, "उसे पाकिस्तान और अफगान मोर्चे पर ट्रेनिंग दिया गया था। वह लश्कर-ए-तैयबा का एक उच्च रैंक का आतंकी था।" उन्होंने कहा कि पाकिस्तानी आतंकी पिछले एक साल से अपने समूह के साथ राजौरी-पुंछ क्षेत्र में सक्रिय था। उसे डांगरी और कंडी हमलों का मास्टरमाइंड भी माना जाता है।

उन्होंने यह भी बताया कि मारा गया आतंकी डांगरी और कंडी हमलों का मुख्य साजिशकर्ता माना जाता है। प्रवक्ता ने कहा कि क्वारी को क्षेत्र में आतंकी गतिविधियों को फिर से शुरू करने के लिए भेजा गया था। वह इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (EID) बनाने में माहिर था। बता दें कि इससे पहले इस साल जनवरी में डांगरी में हुए हमले में 7 नागरिकों की मौत हो गई थी।

मई में भी 5 जवान हो गए थे शहीद

राजौरी के कांडी हैमलेट के केसरी इलाके में इसी साल मई में आतंकवादियों द्वारा किए गए भीषण विस्फोट में पांच जवान शहीद हो गए थे। यह विस्फोट सैनिकों और आतंकवादियों के बीच थोड़ी देर गोलीबारी के बाद हुआ था।

ये भी पढ़ें- Rajasthan Elections 2023 Live: 'कांग्रेस ने राजस्थान को अपराध में नंबर वन बनाया, BJP निवेश में अग्रणी बनाएगी', सीएम गहलोत पर बरसे पीएम मोदी

पुलिस ने बताया कि धर्मसाल के बाजीमाल इलाके में सेना और जम्मू-कश्मीर पुलिस की संयुक्त घेराबंदी एवं तलाश अभियान के दौरान आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ शुरू हो गई। सेना की 'व्हाइट नाइट कोर' ने X पर एक पोस्ट में कहा कि विशिष्ट खुफिया जानकारी के आधार पर रविवार को राजौरी के गुलाबगढ़ जंगल के कालाकोट इलाके में संयुक्त अभियान शुरू किया गया। बयान में कहा गया है कि 22 नवंबर को मुठभेड़ शुरू हुई।

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।