Get App

Ram Mandir: राम मंदिर की आरती के लिए अब घर बैठे ऑनलाइन बुकिंग कर सकते हैं भक्त, बस करना होगा ये काम

Ram Mandir: अब तक भक्तों को राम मंदिर के पास एक काउंटर से सुबह, दोपहर और शाम की आरती के लिए पास मिलता था। राम मंदिर के उद्घाटन का समय जैसे-जैसे नजदीक आ रहा, वैसे ही अयोध्या और खासकर पास काउंटर पर भीड़ भी काफी बढ़ने लगी है। इऐसे में ट्रस्ट के इस ऐलान के बाद, अब भक्त घर बैठे भी पास के लिए आवेदन कर सकते हैं

Shubham Sharmaअपडेटेड Dec 28, 2023 पर 6:12 PM
Ram Mandir: राम मंदिर की आरती के लिए अब घर बैठे ऑनलाइन बुकिंग कर सकते हैं भक्त, बस करना होगा ये काम
Ram Mandir: राम मंदिर की आरती के लिए अब घर बैठे ऑनलाइन बुकिंग कर सकते हैं भक्त

Ram Mandir: अगर आप भी राम मंदिर में भगवान रामलला की आरती (Ramlala Aarti) में शामिल होना चाहते हैं और अयोध्या (Ayodhya) आकर काउंटर के बाहर लाइन में लगने से बचना चाहते हैं, तो अब आप इसके लिए घर बैठे ऑनलाइन आवेदन (Online Apply) भी कर सकते हैं। अयोध्या में राम मंदिर ट्रस्ट ने ऐलान किया है कि जो भक्त आरती में हिस्सा लेना चाहते हैं, वो अब पास के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। अब तक भक्तों को राम मंदिर के पास एक काउंटर से सुबह, दोपहर और शाम की आरती के लिए पास मिलता था।

राम मंदिर के उद्घाटन का समय जैसे-जैसे नजदीक आ रहा, वैसे ही अयोध्या और खासकर पास काउंटर पर भीड़ भी काफी बढ़ने लगी है। इऐसे में ट्रस्ट के इस ऐलान के बाद, अब भक्त घर बैठे भी पास के लिए आवेदन कर सकते हैं।

न्यूज एजेंसी PTI से बात करते हुए, राम मंदिर ट्रस्ट के सदस्य प्रकाश गुप्ता ने कहा, "ट्रस्ट ने तय किया कि जो पास हम बना रहे हैं, उसमें से 20 पास हम ऑनलाइन कर देंगे।और ये सुविधा कल से शुरू हो गई है। अब अगर कोई व्यक्ति आरती के लिए आना चाहता है, तो वो बाद की तारीख के लिए अपना पास पहले ही बनवा सकता है। तीनों आरती के लिए 20-20 पास ऑनलाइन किए गए हैं। कोई भी व्यक्ति वेबसाइट खोलकर अपना पास आगे की तारीख का बना सकता है।"

सब समाचार

+ और भी पढ़ें