Ram Bhajan Released: अयोध्या में राम मंदिर के उद्घाटन की तैयारियां जोरो-शोरों से चल रही हैं। घरों से लेकर सड़कों तक अयोध्या में दिवाली सा जश्न दिखाई दे रहा है। 22 जनवरी को होने वाले इस महोत्सव की पूरे देश में धूम मची हुई है। राम के गीतों से हर घर आंगन संगीतमय हो गया है। राम की भक्ति की ये लहर इतनी तेजी से इंटरनेट पर फैली है कि ट्रेंड में बस 'राम आएंगे' ही छाया हुआ है। हालांकि इस बहती गंगा में हाथ धोते हुए भाजपा नेता मनोज तिवारी भी एक गाना लेकर आए हैं। भोजपुरी स्टार मनोज तिवारी का लेटेस्ट राम भजन लोगों को बेहद पसंद आ रहा है। 'वो है राम' ने रिलीज के कुछ ही घंटों के बाद लोगों के दिलों को छू लिया है।