Ram Mandir Pran Pratishtha: 18 राज्यों के 50 से ज्यादा म्यूजिकल इंस्ट्रूमेंट्स से बजाई गई मंगल ध्वनि

Ram Mandir Pran Pratishtha: अयोध्या में निर्माणाधीन राम मंदिर में एक भव्य समारोह के तहत प्राण प्रतिष्ठा समारोह आयोजित किया जा रहा है। इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत 7000 से ज्यादा दिग्गज हस्तियां भाग ले रही हैं। दोपहर 12.20 बजे प्राण प्रतिष्ठा समारोह शुरू होगा। अयोध्या के साथ-साथ पूरे भारत और विदेश में भी राम मंदिर को लेकर उत्साह चरम पर है

अपडेटेड Jan 22, 2024 पर 3:04 PM
Story continues below Advertisement
संगीत कार्यक्रम सुबह 10 बजे शुरू होगा। दोपहर 12.20 बजे प्राण प्रतिष्ठा समारोह शुरू होगा।

Ram Mandir Pran Pratishtha: सोमवार, 22 जनवरी को उत्तर प्रदेश के अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि मंदिर का उद्घाटन (Ram Temple Inauguration) हो गया। इस मौके पर रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के दौरान देश भर के 50 पारंपरिक संगीत वाद्ययंत्र (Musical Instruments) भक्तिपूर्ण ‘मंगल ध्वनि’ का हिस्सा बने। इन म्यूजिकल इंस्ट्रूमेंट्स से मंगल ध्वनि अयोध्या में नवनिर्मित राम मंदिर में अभिषेक समारोह से पहले दो घंटे तक गूंजती रही। अयोध्या के प्रसिद्ध कवि यतींद्र मिश्र द्वारा संचालित इस भव्य संगीत प्रस्तुति को संगीत नाटक अकादमी, नई दिल्ली का सपोर्ट प्राप्त है।

मंदिर के निर्माण और प्रबंधन की प्रभारी ट्रस्ट श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र (Shri Ram Janmabhoomi Teerth Kshetra) ने कहा था कि संगीत कार्यक्रम सुबह 10 बजे शुरू होगा। दोपहर 12.20 बजे प्राण प्रतिष्ठा समारोह शुरू होगा।

किस राज्य के कौन से इंस्ट्रूमेंट्स


जिन म्यूजिकल इंस्ट्रूमेंट्स की बात की जा रही है, उनमें उत्तर प्रदेश की पखावज, बांसुरी और ढोलक शामिल हैं। इसके अलावा कर्नाटक से वीणा, पंजाब से अलगोजा, महाराष्ट्र से सुंदरी, ओडिशा से मर्दला, मध्य प्रदेश से संतूर, मणिपुर से पुंग, असम से नगाड़ा और कली, छत्तीसगढ़ से तंबूरा, दिल्ली से शहनाई, राजस्थान से रावणहत्था, पश्चिम बंगाल से श्रीखोल और सरोद, आंध्र प्रदेश से घाटम, झारखंड से सितार, गुजरात से संतार, बिहार से पखावज, उत्तराखंड से हुड़का और तमिलनाडु से नागस्वरम, तविल और मृदंगम भी शामिल होंगे।

ram mandir

एक दिन बाद मंदिर जनता के लिए रहेगा खुला

अयोध्या में निर्माणाधीन राम मंदिर में एक भव्य समारोह के तहत प्राण प्रतिष्ठा समारोह आयोजित किया गया। प्राण प्रतिष्ठा समारोह के एक दिन बाद मंदिर को जनता के लिए खोल दिया जाएगा। अयोध्या की सड़कों-गलियों में ‘राम आएंगे’ और ‘अवध में राम आए हैं’ जैसे गीत गूंज रहे हैं। अयोध्या के साथ-साथ पूरे भारत और विदेश में भी राम मंदिर को लेकर भक्तों के बीच उत्साह चरम पर है।

Ram Mandir Ayodhya LIVE Updates

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।