Get App

Black Fungus: अब डेंगू से ठीक होने के बाद ब्लैक फंगस का मामला आया सामने, एक आंख की अचनाक चली गई रोशनी

दिल्ली के अपोलो अस्पताल में डेंगू से ठीक हुए एक व्यक्ति में ब्लैक फंगस का दुर्लभ मामला सामने आया है

MoneyControl Newsअपडेटेड Nov 13, 2021 पर 6:33 PM
Black Fungus: अब डेंगू से ठीक होने के बाद ब्लैक फंगस का मामला आया सामने, एक आंख की अचनाक चली गई रोशनी
Dengue

दिल्ली के अपोलो अस्पताल में डेंगू (Dengue) से ठीक हुए एक व्यक्ति में ब्लैक फंगस या म्यूकरमाइकोसिस (Black Fungus or Mucormycosis) पाए जाने का दुर्लभ मामला सामने आया है। डॉक्टरों ने शनिवार को यह जानकारी दी। दिल्ली में डेंगू के मामलों में बढ़ोतरी के बीच साउथ दिल्ली के अपोलो अस्पताल में यह मामल सामने आया है।

नगर निगम की रिपोर्ट के मुताबिक, दिल्ली में इस मौसम में छह नवंबर तक डेंगू से 9 मौतें हो चुकी हैं और 2,708 लोग इससे ग्रस्त हो चुके हैं। 2017 के बाद से यह इस अवधि में डेंगू के सर्वाधिक मामले हैं। नवंबर के पहले सप्ताह में डेंगू के 1,170 से अधिक मामले रहे थे।

अपोलो अस्पताल ने शनिवार को जारी एक बयान में बताया, "अस्पताल में डॉक्टरों की टीम सामने 49 वर्षीय एक पुरुष में डेंगू के बाद ब्लैक फंगस का दुर्लभ मामला सामने आया है।" डेंगू से स्वस्थ होने के 15 दिन बाद मरीज एक आंख की रोशनी अचानक से चले जाने की शिकायत लेकर अस्पताल आया था।

इससे पहले कोरोना महामारी की दूसरी लहर के दौरान देशभर में कोरोना से ठीक हुए अनेक मरीजों में ब्लैक फंगस के मामले सामने आए थे। अपोलो अस्पताल के डॉक्टरों ने कहा कि डेंगू के बाद म्यूकरमाइकोसिस नया मामला है और हाल में इस बीमारी से ठीक हुए लोगों को अपनी सेहत पर लगातार नजर रखनी चाहिए।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें