Ration Card: अगर आप भी सरकार की फ्री राशन योजना के तहत हर महीने राशन लेते हैं तो यह खबर आपके काम की है। सरकार की तरफ से अपात्र राशन कार्ड होल्डर्स के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। इसी के तहत पिछले दिनों हरियाणा सरकार ने 9 लाख राशन कार्ड रद्द कर दिए हैं। राज्य के सीएम मनोहर लाल खट्टर ने इस बात की जानकारी दी है। वहीं उन्होंने कहा कि PPG के जरिए 12 लाख नए राशन कार्ड जारी किए गए हैं। जिन लोगों के राशन कार्ड कैंसिल किए गए हैं। उनमें 3 लाख लोग इनकम टैक्स रिटर्न फाइल कर रहे थे। जबकि 80,000 लोग सरकारी कर्मचारी थे।
सीएम मनोहर लाल खट्टर ने आगे बताया कि उनकी सरकार की ओर से पिछले बजट सत्र के दौरान की गई घोषणाओं के लगभग 80 फीसदी काम पूरे कर लिए गए हैं। वही जिन योजनाओं का इस बजट में घोषणा की गई है। उन पर अप्रैल से काम शुरू कर दिया जाएगा।
किसानों के लिए काम करने वाली सरकार
वहीं किसानों के मामले में राज्य के सीएम ने कहा कि हरियाणा का किसान हर क्षेत्र में आगे हैं। किसानों के लिए सरकार की ओर से कई योजनाएं चलाई जा रही हैं। उन्होंने कहा कि सरकार पांच S के आधार पर काम कर रही है। जिसमें सुरक्षा, स्वाभिमान, स्वावलंबन, शिक्षा और स्वास्थ्य शामिल है। वही प्रदेश के हेल्थ सिस्टम के बारे में सीएम ने कहा कि प्रदेश में हेल्थ सेक्टर में कई सुविधाएं बढ़ाई जाने वाली हैं। जिसके लिए 11 मेडिकल कॉलेज खोले जाएंगे। हेल्थ सेक्टर के लिए 10,000 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है।
80 करोड़ लोगों को फ्री में मिल रहा है राशन
दरअसल, केंद्र सरकार की ओर से प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना (PMGKAY) चलाई जा रही है। जिसके तहत देश भर में 80 करोड़ लोगों को फ्री में राशन मुहैया कराया जा रहा है। इसके अलावा कई राज्य सरकारें भी गरीबों के लिए राशन मुहैया करा रही हैं। राशन मुहैया कराने के लि राशन कार्ड होल्डर्स को कुछ शर्तें पूरी करनी होती हैं। पिछले कुछ दिनों से खबरें आ रही हैं कि फ्री राशन का फायदा वो लोग भी उठा रहे हैं, जो इसेक पात्र नहीं है। ऐसे में सरकार ने अपात्र लोगों की छंटनी शुरू कर दी और इनके राशन कार्ड रद्द किए जा रहे हैं।