Goods and Services Tax: खाने से जुड़े सामनों पर कितना GST लगेगा, इस पर अगर आपको कुछ भ्रम है तो वह अब दूर हो जाएगा। इन सामानों पर कितना GST लगेगा इस फैसला आ गया है।

Goods and Services Tax: खाने से जुड़े सामनों पर कितना GST लगेगा, इस पर अगर आपको कुछ भ्रम है तो वह अब दूर हो जाएगा। इन सामानों पर कितना GST लगेगा इस फैसला आ गया है।
आपको पाउडर के रूप में बिकने वाले रेडी टू कुक इडली, डोसा (Ready-to-cook idli-dosa) दलिया मिक्स जैसे खाने के सामान पर 18 फीसदी GST देना होगा।
वहीं बैटर के रूप में बेची जाने वाले खाने के सामान पर 5 फीसदी GST लगेगा। यह फैसला अग्रिम निर्णय प्राधिकरण (Authority for Advance Rulings – AAR) ने सुनाया है।
दरअसल कृष्णा भवन फूड्स एंड स्वीट्स (Krishna Bhavan Foods and Sweets) ने AAR की तमिलनाडु पीठ में एक याचिका दाखिल की थी। जिसमें किसी ब्रांड नाम के तहत बेचे जाने वाले बाजरा, ज्वार, रागी और मल्टीग्रेन दलिया मिक्स जैसे 49 प्रोडक्ट्स पर लगने वाले GST रेट के लिए फैसला सुनाने की अपील की गई थी।
AAR ने अपने फैसले में कहा है कि कंपनी द्वारा बेचे जाने वाले प्रोडकटर पाउडर के रूप में बेचे जाने वाले खाने का सामान है। डोसा मिक्स और इडली मिक्स को पैक करके मिक्स के रूप में बेचा जाता है जिसे पानी/उबले हुए पानी/दही के साथ मिलाकर घोल बनाया जाता है और जो प्रोडक्ट बेचा जाता है वो पाउडर होता है, बैटर नहीं।
बता दें कि सभी 49 प्रोडक्ट जिनके लिए फैसला सुनाने की मांग गई है। CTH 2106 के तहत कैटेगराइज हैं। इन पर 9 फीसदी CGST और 9 फीसदी SGST है।
सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।
हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।