रिलायंस के चेयरमैन मुकेश अंबानी को मिली जान से मारने की धमकी, ईमेल से मांगे 20 करोड़ रुपये

ANI ने पुलिस के हवाले से कहा कि Reliance Industries के चेयरमैन मुकेश अंबानी को 27 अक्टूबर को ईमेल पर जान से मारने की धमकी मिली। इस ईमेल में 20 करोड़ रुपये न देने पर गोली मारने की धमकी दी गई।" मुंबई के गामदेवी पुलिस स्टेशन में इस संबंध में मामला दर्ज कराया गया है

अपडेटेड Oct 28, 2023 पर 12:35 PM
Reliance Foundation द्वारा संचालित एक अस्पताल को पिछले साल अंबानी और उनके परिवार के सदस्यों को जान से मारने के लिए धमकी भरे फोन कॉल आये थे

समाचार एजेंसी एएनआई ने बताया कि रिलायंस इंडस्ट्रीज (Reliance Industries (RIL) के चेयरमैन मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) को 27 अक्टूबर को ईमेल पर जान से मारने की धमकी मिली। ANI ने पुलिस के हवाले से कहा, "रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी को 27 अक्टूबर को ईमेल पर जान से मारने की धमकी मिली। इस ईमेल में 20 करोड़ रुपये न देने पर गोली मारने की धमकी दी गई।" मुंबई के गामदेवी पुलिस स्टेशन (Mumbai's Gamdevi police station) में जान से मारने या गंभीर चोट पहुंचाने की धमकी देकर जबरन वसूली के प्रयास (आईपीसी की धारा 387) और आपराधिक धमकी (आईपीसी की धारा 506-2) के तहत केस दर्ज किया गया है।

मुंबई पुलिस (Mumbai Police) के मुताबिक, ईमेल में कहा गया है, 'अगर तुम हमें 20 करोड़ रुपये नहीं दोगे तो हम तुम्हें जान से मार देंगे। हमारे पास भारत में सबसे अच्छे शूटर हैं।'

पिछले साल रिलायंस फाउंडेशन (Reliance Foundation) द्वारा संचालित एक अस्पताल को अंबानी और उनके परिवार के सदस्यों को जान से मारने के लिए धमकी भरे फोन कॉल्स आये थे।


मुंबई पुलिस ने सर एचएन रिलायंस फाउंडेशन अस्पताल (Sir HN Reliance Foundation Hospital) को कथित तौर पर कॉल करने, उसे बम से उड़ाने और अंबानी, उनकी पत्नी नीता और बेटों आकाश एवं अनंत को मारने की धमकी देने के आरोप में बिहार के दरभंगा से राकेश कुमार मिश्रा (30) को गिरफ्तार किया था।

फोन करने वाले ने दक्षिण मुंबई में अंबानी परिवार के आवास एंटीलिया (Antilia) को बम से उड़ाने की धमकी दी थी।

 

 

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।