Reliance Jio अपने कस्टमर्स के लिए एक जबदस्त कॉलिंग की सुविधा दे रहा है। Wi-Fi Calling की इस सर्विस में कस्टमर्स अपने जियो नंबर पर वाई-फाई मोड में स्विच कर फ्री वॉइस कॉल कर सकेंगे। Airtel ने हाल ही में कुछ देशों में अपनी यह सर्विस लॉन्च की है, जिसके बाद रिलायंस जियो भी यह सुविधा ला रहा है। जियो ने बुधवार को भारत में VoWiFi यानी वाई-फाई पर वीडियो और वॉइस कॉल की सर्विस शुरू की है। इस सर्विस में कस्टमर्स अपने घर और ऑफिस में वॉइस और वीडियो कॉल के लिए वाई-फाई पर स्विच कर सकेंगे।
जियो की यह सर्विस देशभर में 150 तरह के स्मार्टफोन पर अवेलेबल होगी।
क्या खास है इस सर्विस में?
इस सर्विस में कस्टमर्स वाई-फाई नेटवर्क पर जियो वाई-फाई कॉलिंग कर सकेंगे। इसमें voice/video-calling एक्सपीरियंस के लिएVoLTE और वाई-फाई सर्विस के बीच में स्विच करने की सुविधा होगी। जियो कस्टमर्स वीडियो वाई-फाई कॉल भी कर सकेंगे। कस्टमर्स के लिए एक और जो अच्छी बात है, वो ये कि ये सर्विस पूरी तरह फ्री होगी।
इस सर्विस को आप अपने फोन में ऐसे इनेबल कर सकते हैं-
iOS स्मार्टफोन्स के यूजर्स को सबसे पहले अपने फोन में सेटिंग्स में जाना होगा। यहां जाकर उन्हें Phone के ऑप्शन में जाकर wi-fi calling के ऑप्शन को ढूंढकर उसे ऑन करना होगा। यूजर्स को बेहतर एक्सपीरियंस के लिए VoLTE और Wi-Fi Calling दोनों ही ऑप्शन को ऑन रखना चाहिए।
वहीं, Android स्मार्टफोन्स के यूजर्स को सेटिंग्स में जाना होगा। यहां उन्हें Connections का ऑप्शन मिलेगा, जिसमें जाकर उन्हें Wi-Fi Calling के ऑप्शन को ऑन करना होगा, जिससे यह सर्विस इनेबल हो जाएगी।
सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।
