Get App

Apara Ekadashi 2026: 12 या 13 मई कब किया जाएगा अपरा एकादशी का व्रत? जानें सही तारीख, मुहूर्त, पूजा विधि और महत्व

Apara Ekadashi 2026: अपरा एकादशी का व्रत ज्येष्ठ माह के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि को किया जाता है। माना जाता है कि इस व्रत को करने से अपार पुण्य की प्राप्ति होती है। इस साल अपरा एकादशी व्रत की तारीख को लेकर भक्तों में भ्रम है। आइए जानें ये व्रत किस दिन किया जाएगा और इसकी विधि क्या है

MoneyControl Newsअपडेटेड May 07, 2026 पर 11:41 AM
Apara Ekadashi 2026: 12 या 13 मई कब किया जाएगा अपरा एकादशी का व्रत? जानें सही तारीख, मुहूर्त, पूजा विधि और महत्व
अपरा एकादशी का व्रत ज्येष्ठ माह के कृष्ण पक्ष की एकादशी को किया जाता है।

Apara Ekadashi 2026: एकादशी व्रत का हिंदू धर्म में महत्वपूर्ण स्थान है। यह व्रत भगवान विष्णु को समर्पित होता है। यह व्रत हर हिंदू माह के कृष्ण और शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि को किया जाता है। इन्हीं में से एक है अपरा एकादशी का व्रत, जो ज्येष्ठ माह के कृष्ण पक्ष की एकादशी को किया जाता है। जैसे कि नाम से ही स्पष्ट हो रहा है, इस व्रत को करने से अपार पुण्य की प्राप्ति होती है। इस दिन व्रत करने से धन-धान्य और मान-सम्मान में वृद्धि होती है। अपरा एकादशी को अजला एकादशी के नाम से भी जाना जाता है। इस व्रत को करने से मनुष्य को उसके सभी पापों से मुक्ति मिल जाती है। इस दिन तुलसी, चंदन, कपूर और गंगाजल से भगवान विष्णु की पूजा की जाती है। कहते हैं इस व्रत को रखने से व्यक्ति जन्म-मृत्यु के कर्म चक्र से भी मुक्त हो जाता है।

मई 2026 में अपरा एकादशी : तारीख और समय

एकादशी तिथि शुरू : 12 मई, 2026 – दोपहर 02:52 बजे

एकादशी तिथि खत्म : 13 मई, 2026 – दोपहर 01:29 बजे

उदयातिथि के अनुसार अपरा एकादशी का व्रत 13 मई को किया जाएगा। इस व्रत का पारण 14 मई को होगा।

पारण का समय : 14 मई, 2026 – प्रात:काल 05:31 बजे से सुबह 08:14 बजे के बीच

पारण के दिन द्वादशी खत्म होने का समय : 14 मई, 2026 – दिन में 11:20 बजे

सब समाचार

+ और भी पढ़ें