31 मई 2026 की रात आसमान में एक बेहद खास और दुर्लभ खगोलीय घटना देखने को मिलेगी। इस दिन “ब्लू मून” और “माइक्रोमून” का अनोखा संयोग बनने जा रहा है, जिसे लेकर खगोल विज्ञान में काफी उत्साह है। हालांकि यह चांद पहली नजर में सामान्य पूर्णिमा जैसा ही दिखाई देगा, लेकिन इसकी खास बात यह होगी कि यह आम फुल मून की तुलना में थोड़ा छोटा और कम चमकदार नजर आएगा। आसमान में होने वाली यह घटना स्काई लवर्स और अंतरिक्ष में रुचि रखने वाले लोगों के लिए बेहद दिलचस्प मानी जा रही है। इस अनोखे चांद को देखने के लिए लोग पहले से ही काफी उत्साहित नजर आ रहे हैं।
