Get App

गर्मी से मिलने वाली है राहत! 28 जून से दिल्ली में होगी बारिश, अगले 3-4 दिनों में पंजाब और हरियाणा में पहुंच सकता है मानसून

IMD ने जम्मू-कश्मीर-लद्दाख-गिलगित-बाल्टिस्तान-मुजफ्फराबाद, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा-चंडीगढ़-दिल्ली और पश्चिमी राजस्थान में 26 और 27 जून को गरज, बिजली और 30-40 Km प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाओं के साथ छिटपुट हल्की से मध्यम बारिश की भविष्यवाणी की है। इन इलाकों में 28 से 30 जून के दौरान हल्की से मध्यम बारिश की उम्मीद जताई है

MoneyControl Newsअपडेटेड Jun 26, 2024 पर 5:59 PM
गर्मी से मिलने वाली है राहत! 28 जून से दिल्ली में होगी बारिश, अगले 3-4 दिनों में पंजाब और हरियाणा में पहुंच सकता है मानसून
गर्मी से मिलने वाली है राहत! 28 जून से दिल्ली में होगी बारिश (FILE PHOTO)

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने बुधवार को कहा कि उत्तर-पश्चिम भारत में फैली गर्मी से जल्द ही बड़ी राहत मिलने वाली है। इस हफ्ते के आखिर में मानसून के आगे बढ़ने पर क्षेत्र में भारी बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग ने अपने लेटेस्ट फोरकास्ट में कहा कि 28 और 29 जून को उत्तर पश्चिम भारत में बारिश हो जाएगी। दिल्ली, गुरुग्राम और नोएडा के कुछ हिस्सों में बुधवार को बारिश हुई, जिससे भीषण गर्मी से राहत मिली।

IMD ने कहा कि उत्तरी अरब सागर, गुजरात राज्य, मध्य प्रदेश के बाकी हिस्सों में, राजस्थान के कुछ और हिस्से, छत्तीसगढ़, पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार, पूर्वी उत्तर प्रदेश के ज्यादातर हिस्से, पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ और हिस्से, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर-लद्दाख-गिलगित-बाल्टिस्तान-मुजफ्फराबाद के कुछ हिस्से, पंजाब के उत्तरी हिस्से और हरियाणा के उत्तरी हिस्से में अगले 3-4 दिनों के दौरान दक्षिण-पश्चिम मानसून के आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां सही होने की संभावना है।

IMD ने जम्मू-कश्मीर-लद्दाख-गिलगित-बाल्टिस्तान-मुजफ्फराबाद, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा-चंडीगढ़-दिल्ली और पश्चिमी राजस्थान में 26 और 27 जून को गरज, बिजली और 30-40 Km प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाओं के साथ छिटपुट हल्की से मध्यम बारिश की भविष्यवाणी की है। इन इलाकों में 28 से 30 जून के दौरान हल्की से मध्यम बारिश की उम्मीद जताई है।

उत्तराखंड में 28-30 जून के दौरान अलग-अलग जगहों पर बहुत भारी बारिश होने की संभावना है, जबकि पूर्वी उत्तर प्रदेश, हरियाणा और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भी 28, 29 और 30 जून को अलग-अलग जगहों पर बहुत भारी बारिश होगी।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें