Rose Day 2023: प्यार का महीना आ चुका है और दुनियाभर में लोग अपने क्रश, पार्टनर या करीबियों से अपने प्यार का इज़हार करने को बेताब हैं। फरवीर को प्यार का महीना कहा जाता है। इसकी वजह ये है कि इस महीने में वैलेंटाइन डे मनाया जाता है। इस वैलेंटाइन वीक की शुरुआत आज 7 फरवरी से शुरू हो चुकी है। हर दिन अलग-अलग डे के रूप में मनाए जाते हैं। आज रोज डे हैं। बहुत से लोग इस दिन को बेसब्री से इंतजार करते हैं। आज हम आपको बता रहे हैं कि आखिर रोज डे क्यों मनाया जाता है। इसके पीछे की असली कहानी क्या है? इसके अलावा ये भी बताएंगे कि किस रंग के गुलाब का क्या महत्व होता है।