Get App

Navya Nair: एक्ट्रेस नव्या नायर को गजरा ले जाना पड़ा महंगा, लगा लाखों का जुर्माना...जानें पूरा मामला

Navya Nair: मलयालम एक्ट्रेस नव्या नायर ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न एयरपोर्ट पर चमेली के फूलों का गजरा ले जाने के कारण मुश्किल में पड़ गईं। एक्ट्रेस पर गजरा ले जाने की वजह से उन पर लाखों का जुर्माना लगा है। जानें क्या है पूरा मामला

Edited By: Ankita Pandeyअपडेटेड Sep 08, 2025 पर 3:13 PM
Navya Nair: एक्ट्रेस नव्या नायर को गजरा ले जाना पड़ा महंगा, लगा लाखों का जुर्माना...जानें पूरा मामला
कोच्चि से रवाना होने से पहले नव्या नायर के पिता ने उन्हें चमेली के फूल का गजरा दिया

Navya Nair: मलयालम एक्ट्रेस नव्या नायर को लेकर एक हैरान करने वाली खबर आ रही है। एक्ट्रेस के लिए चमेली के फुलाों का गजरा मुसीबत का कारण बन गया। चमेली का फूल भारतीय महिलाओं के लिए सिर्फ सजावट नहीं, बल्कि उनकी परंपरा और खूबसूरती का अहम हिस्सा है। साउथ इंडिया में त्योहारों के मौके पर अक्सर महिलाएं अपने बालों में चमेली के फुल का गजरा लगाती है। लेकिन मलयालम एक्ट्रेस नव्या नायर को इसे अपने साथ ले जाना काफी मंहगा पड़ गया है।

मेलबर्न एयरपोर्ट पर उनके बैग में रखी एक साधारण चमेली की माला की वजह से उन पर 1,980 ऑस्ट्रेलियाई डॉलर यानी करीब 1.14 लाख रुपये का भारी जुर्माना लगाया गया। एक्ट्रेस एक ओणम कार्यक्रम में भाग लेने ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न गई है।

एक्ट्रेस ने क्या है

मेलबर्न में आयोजित एक ओणम कार्यक्रम के दौरान उन्होंने पूरे किस्से को खुले दिल से और मजाकिया अंदाज में लोगों के साथ शेयर किया। नव्या ने दर्शकों से कहा कि अनजान होना कोई बहाना नहीं होता और यह जुर्माना उनके लिए एक बड़ी सीख बन गया। उन्होंने हंसते हुए मजाक में कहा "एक लाख रुपये से भी महंगे फूल पहने थे।" नव्या ने इंस्टाग्राम पर एक मजेदार वीडियो शेयर कर कैप्शन में लिखा, "जुर्माना भरने से ठीक पहले का दिखावा।"

सब समाचार

+ और भी पढ़ें