Prime Minister नरेंद्र मोदी ने रोजगार मेला लॉन्च किया, 75000 उम्मीदवारों को अप्वॉइंटमेंट लेटर के रूप में मिला दिवाली का तोहफा

उम्मीदवारों को नियुक्ति पत्र देने के लिए देश में अलग-अलग जगहों पर कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इन कार्यक्रमों का आयोजन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रिक्रूटमेंट ड्राइव के तहत किया जा रहा है

अपडेटेड Oct 22, 2022 पर 4:12 PM
Story continues below Advertisement
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को रोजगार मेले का शुभारंभ किया। केंद्र सरकार के रिक्रूटमेंट के इस खास ड्राइव के तहत 10 लाख लोगों को नौकरियां दी जाएंगी।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 22 अक्टूबर को राष्ट्रीय स्तर पर रोजगार मेला लॉन्च किया। इसके तहत 75,000 उम्मीदवारों को पहले दिन नियुक्ति पत्र दिए गए।

दिवाली के मौके पर इस मेले का आयोजन किया गया है। रोशनी का त्योहार दिवाली 24 अक्टूबर को मनाई जाएगी। प्रधानमंत्री ने कहा कि जिन लोगों को नियुक्ति पत्र दिए जा रहे हैं, उन्हें यह याद रखना होगा कि उन्हें लोगों की सेवा के लिए अप्वॉइंट किया जा रहा है।

रोजगार मेले के तहत 10 लाख लोगों को नौकरी देने का टारगेट है। यह देश के युवाओं को नौकरी के मौके उपलब्ध कराने के केंद्र सरकार के संकल्प का हिस्सा है। विपक्ष केंद्र सरकार पर युवाओं को पर्याप्त नौकरियां देने में नाकाम रहने का आरोप लगाता रहा है।


श्रम मंत्री भूपेंद्र यादव ने कहा कि अगले एक साल तक हर महीने 75,000 लोग रिक्रूट किए जाएंगे। इससे हमारे 10 लाख युवाओं को नौकरी मिलेगी।

प्रधानमंत्री ने कहा कि आने वाले महीनों में केंद्र सरकार और नियुक्ति पत्र युवाओं को सौंपेगी, जबकि राज्य सरकारों की तरफ से भी इसी तरह के रोजगार के कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

शनिवार को होने वाले कार्यक्रम की लिस्ट के मुताबिक, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव जयपुर में नियुक्ति पत्र देंगे। नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया भोपाल में और सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर छत्तीसगढ़ में नियुक्ति पत्र देंगे। सामाजिक न्याय एवं आधिकारिता मंत्री विरेंद्र कुमार इंदौर, कॉमर्स मंत्री पीयूष गोयल मुंबई, शिपिंग मंत्री सर्वानंद सोोनोवाल गुवाहाटी, शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान भुवनेश्वर, पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी पटियाला और वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण चेन्नई में उम्मीदवारों को नियुक्ति पत्र देंगी।

यह भी पढ़ें : Reliance Jio 5G launch : आकाश अंबानी ने राजस्थान के नाथद्वारा में जियो सर्विस लॉन्च की

इस साल जून में प्रधानमंत्री ने मंत्रालयों और सरकारी विभागों को अगले डेढ़ साल में मिशन मोड में 10 लोगों की भर्तियां करने को कहा था। नौकरी पाने वाले लोगों को केंद्र सरकार के 38 मंत्रालयों और सरकारी विभागों में सेवाएं देने का मौका मिलेगा। ये उम्मीदवार ग्रुप ए और ग्रुप बी (गजेटेड), ग्रुप बी (नॉन-गजेडेट) और ग्रुप सी में ज्वाइन करेंगे।

उम्मीदवारों को जो अप्वॉइंटमेंट लेटर सौंपे गए हैं, उनमें केंद्रीय सशस्त्र बलों के कर्मचारी, सब-इंस्पेक्टर, कॉन्स्टेबल, इनकम टैक्स इंस्पेक्टर शामिल होंगे।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।