SBI: SBI: भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ने फेक जॉब लेटर को लेकर चेतावनी जारी की है। SBI ने एक नोटिफिकेशन जारी कर आवेदकों को बैंक नियुक्तियों के लिए चुने गए उम्मीदवारों की फर्जी लिस्ट जारी करने वाली फर्जी वेबसाइटों के बारे में सावधान किया है। बैंक इस बात पर जोर दिया कि वह कभी भी शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों के नामों की घोषणा नहीं करता है। किसी भी बारे में जानने के लिए कैंडिडेट्स एसबीआई की आधिकारिक वेबसाइट पर जा सकते हैं।
SBI ने जारी किया नोटिफिकेशन
एसबीआई के जारी आधिकारिक नोटिफिकेशन के अनुसार ऐसी रिपोर्टें आई हैं कि धोखाधड़ी गतिविधियों में लगे कुछ व्यक्तियों ने आधिकारिक एसबीआई साइटों की नकल करने वाली वेबसाइटें बनाई हैं। इन धोखाधड़ी वाली वेबसाइटों ने एसबीआई पोस्ट के लिए चुन गए व्यक्तियों की गलत लिस्ट जारी की है। धोखाधड़ी करने वाली वेबसाइट एसबीआई की तरफ से जारी की गई नकली अपॉइंटमेंट लेटर भी जारी कर रहे हैं।
SBI की आधिकारिक वेबसाइट पर आता है रिजल्ट
एसबीआई ने कहा कि कभी भी शॉर्टलिस्ट और चुने गए उम्मीदवारों के नाम वेबसाइट पर प्रकाशित नहीं करता है। केवल रोल नंबर या रजिस्ट्रेशन नंबर जारी किया जाता है। शॉर्टलिस्ट और चुने गए उम्मीदवारों को SMS/ईमेल/पोस्ट के माध्यम से पर्सलन रूप से बताता है। नियुक्ति के संबंध में सभी जानकारी जैसे जैसे नोटिस, इंटरव्यू का प्रोग्राम, फाइनल रिजल्ट आदि आता है।
एसबीआई ने जूनियर एसोसिएट (कस्टमर सपोर्ट और सेल) और क्लर्क की भर्ती के लिए प्रारंभिक परीक्षा का शेड्यूल जारी कर दिया है। परीक्षा का पूरा प्रोग्राम आधिकारिक वेबसाइट पर देखा जा सकता है। डेट शीट के अनुसार परीक्षाएं 5, 6, 11 और 12 जनवरी को आयोजित की जाएंगी। रिक्रूटमेंट ड्राइव के जरिये 8,773 पोस्ट को भरा जाना है। एसबीआई क्लर्क मुख्य परीक्षा फरवरी 2024 में होने की संभावना है।