School Holidays in November 2023: अक्टूबर से लेकर दिसंबर तक स्कूलों में कई छुट्टियां होती है। ये छुट्टियां त्योहारों और विंटर ब्रेक के कारण ज्यादा होती है। नवंबर महीने में धनतेरस, दिवाली, गोवर्धन, भैया दूज और छठ पूजा जैसे कई त्योहार हैं, जिसके कारण स्कूल बंद रहने वाले हैं। इस साल दिवाली (Diwali 2023) रविवार 12 नवंबर 2023 को है। दिवाली और इसके आसपास होने वाले सभी त्योहारों पर स्कूल बंद रहने वाले हैं। यहां आपको वह तारीख बता रहे हैं जिसमें देशभर में सभी राज्यों में बैंक बंद रहने वाले हैं।
दिवाली अब देश के अलावा विदेशों में भी मनाई जाने लगी है। इस साल अमेरिका में
दिवाली का त्योहार पूरे भारत में मनाया जाता है। इस साल अमेरिका में भी दिवाली पर छुट्टी रहने वाली है। छठ के समय में बिहार-झारखंड में छुट्टी रहती है। बिहार में छठ पूजा मनाने के लिए स्कूल व ऑफिसों में छुट्टी रहती है। अब नॉर्थ इंडिया में कई राज्य छठ पर छुट्टी देते हैं। यहां आपको बता रहे हैं कि नवंबर महीने में स्कूल कब-कब बंद रहेंगे।
नवंबर 2023 में लंबा वीकेंड
13 नवंबर, सोमवार: गोवर्धन पूजा (Optional Holiday)
19 और 20 नवंबर 2023 – छठ पूजा
दिवाली रविवार पर होने के कारण एक छुट्टी मारी गई लेकिन तब भी आप लंबे वीकेंड का फायदा उठा सकते हैं।
27 नवंबर, सोमवार: गुरु नानक जयंती यहां आपको एक साथ तीन छुट्टी मिल सकती है।
दिवाली और छठ पर बढ़ सकती हैं छुट्टियां
दिवाली के खास अवसर पर कई स्कूल 15 नवंबर 2023 तक छुट्टी कर सकते हैं। 15 नवंबर को भैया दूज है। वहीं, छठ के खास मौके पर भी कुछ राज्यों के स्कूल दो दिन यानी 19 और 20 नवंबर 2023 को बंद रहेंगे। 14 नवंबर को कई स्कूल बाल दिवस (Children’s Day 2023) के कारण भी बंद रहने वाले हैं।