एयर इंडिया की फ्लाइट में बिच्छू ने महिला को मारा डंक, एयरलाइन ने बताया 'दुर्लभ' घटना

एयर इंडिया के एक प्रवक्ता ने ANI को बताया, "23 अप्रैल, 2023 को हमारी उड़ान AI 630 में एक यात्री को बिच्छू के डंक मारने की एक अत्यंत दुर्लभ और दुर्भाग्यपूर्ण घटना हुई थी।" प्रवक्ता ने कहा, “यात्री के उतरने पर हवाई अड्डे पर डॉक्टर ने उन्हें देखा और बाद में अस्पताल में उनका इलाज किया गया और छुट्टी दे दी गई। हमारे अधिकारी यात्री के साथ अस्पताल गए और छुट्टी तक यात्री को हर संभव सहायता की पेशकश की"

अपडेटेड May 06, 2023 पर 9:40 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Air India की फ्लाइट में बिच्छू ने महिला को मारा डंक मारा

एक बार फिर बीच हवा में फ्लाइट में बड़ी हैरानी वाली घटना हुई है, जब एक बिच्छू (scorpion) ने एयर इंडिया (Air India) के विमान में सवार एक महिला यात्री को डंक मार दिया। विमान नागपुर से मुंबई जा रहा था। रिपोर्ट की पुष्टि करते हुए एयर इंडिया ने कहा कि ये घटना 23 अप्रैल को हुई और यात्री को तुरंत इमरजेंसी मेडिकल ट्रीटमेंट दिया गया। वह अब खतरे से बाहर है।

एयर इंडिया के एक प्रवक्ता ने ANI को बताया, "23 अप्रैल, 2023 को हमारी उड़ान AI 630 में एक यात्री को बिच्छू के डंक मारने की एक अत्यंत दुर्लभ और दुर्भाग्यपूर्ण घटना हुई थी।"

प्रवक्ता ने कहा, “यात्री के उतरने पर हवाई अड्डे पर डॉक्टर ने उन्हें देखा और बाद में अस्पताल में उनका इलाज किया गया और छुट्टी दे दी गई। हमारे अधिकारी यात्री के साथ अस्पताल गए और छुट्टी तक यात्री को हर संभव सहायता की पेशकश की।"

BSNL का हिट प्लान! सिर्फ 397 रुपये में मिलेगी 5 महीने की वैलिडिटी, कॉल, डेटा और SMS सब मिलेगा मुफ्त


एयरलाइन ने साफ किया कि घटना के तुरंत बाद सभी विमानों का गहन निरीक्षण किया गया।

एयर इंडिया के एक प्रवक्ता ने ANI के हवाले से कहा, “हमारी टीम ने प्रोटोकॉल का पालन किया और विमान का पूरा निरीक्षण किया और बिच्छू पाया, जिसके बाद फ्यूमिगेशन प्रोसेस किया गया। यात्री को होने वाली पीड़ा और असुविधा के लिए हमें खेद है।"

पिछले साल दिसंबर में, दुबई हवाई अड्डे पर उतरने के बाद कालीकट से एयर इंडिया एक्सप्रेस के एक विमान के कार्गो होल्ड में एक सांप मिला था।

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।