BSNL का हिट प्लान! सिर्फ 397 रुपये में मिलेगी 5 महीने की वैलिडिटी, कॉल, डेटा और SMS सब मिलेगा मुफ्त

BSNL Rupees 397 Prepaid Plan: बीएसएनएल ग्राहकों के बीच अपने सस्ते प्लान के लिए जाना जाता है। यहां आपको बीएसएनएल के ऐसे ही सस्ते प्लान के बारे में बता रहा हैं जिसमें 397 रुपये में पूरे 5 महीने की वैलिडिटी मिलती है

अपडेटेड May 06, 2023 पर 8:03 PM
Story continues below Advertisement
BSNL के 397 रुपये वाले प्लान की वैलिडटी 150 दिनों की है।

BSNL Rupees 397 Prepaid Plan: बीएसएनएल ग्राहकों के बीच अपने सस्ते प्लान के लिए जाना जाता है। यहां आपको बीएसएनएल के ऐसे ही सस्ते प्लान के बारे में बता रहा हैं जिसमें 397 रुपये में पूरे 5 महीने की वैलिडिटी मिलती है। बीएसएनएल को 397 रुपये में 150 दनों की वैलिडिटी मिलती है। सरकारी टेलीकॉम कंपनी भारत संचार निगम लिमिटेड (Bharat Sanchar Nigam Limited - BSNL) अपने 397 रुपये के प्लान में वैलिडिटी के साथ कई फायदे मिलते हैं। आइए जानते हैं इन फायदों के बारे में..

BSNL का 397 रुपये का रिचार्ज प्लान (BSNL Prepaid Recharge Plan)

BSNL के 397 रुपये वाले प्लान की वैलिडटी 150 दिनों यानी प्लान में कुल 5 महीने से की वैलिडिटी मिलती है। अगर आप कम बजट में लंबी वैलिडिटी प्लान तलाश रहे हैं, तो ये प्लान आपके लिए बेस्ट है। बीएसएनएल का ये लंबी वैलिडिटी प्लान ग्राहकों के बीच हिट है। बीएसएनएल के इस प्लान में ग्राहकों को अनलिमिटेड वॉइस कॉलिंग मिलती है लेकिन फायदा सिर्फ 60 दिन के लिए मिलता है। 60 दिन तक 2GB डेटा का फायदा मिलता है। साथ ही रोजाना 100 SMS मुफ्त मिलते हैं। अगर इसके बाद भी आपको डेटा चाहिए तो आपको डेटा के लिए अलग से टॉप अप रिचार्ज कराना होगा।


साथ मिलते हैं ये फायदे

ग्राहकों को इसमें एक फ्री पर्सनलाइज्ड रिंग टोन भी ग्राहकों को मिलती है। अगर आप चाहते हैं कि आपके 60 दिनों के बाद भी अनलिमिटेड डाटा और वॉइस कॉल मिले तो आप टॉपअप प्लान रिचार्ज कर सकते हैं। ये प्लान उनके लिए बेस्ट है जो कम बजट में लंबी वैलिडिटी के ऑप्शन देख रहे हैं और उन्हें रिचार्ज सिम को एक्टिव रखने के लिए चाहिए।

ABFRL ने TCNS Clothing में मेजोरिटी हिस्सेदारी खरीदने का किया ऐलान, 1650 करोड़ रुपये में होगी डील

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।